बालाघाट। श्री जैन सामायिक स्वाधाय युवा मंच लगातार मानव व मूक मवेशियों की सेवा के लिए काम कर रहा है। इसी कड़ी में इस मंच के युवकों ने गोवंश के साथ ही अन्य मूक मवेशी, पक्षियों को इस भीषण गर्मी में प्यास के चलते परेशान न होना पड़े इसके लिए मंगलवार को बालाघाट मुख्यालय के 50 स्थानों पर जलकुंड को रखने का कार्य किया है। साथ ही इन जलकुंडों में पानी की उपलब्धता हमेशा बनी रहे इसके लिए भी पानी भरने का संकल्प लिया गया है।
काली पुतली चौक से की शुरुआत
श्री जैन सामायिक स्वाधाय युवा मंच के द्वारा जलकुंड रखने की शुरुआत काली पुतली चौक से की गई है। जिसके बाद अवंती चौक, आंबेडकर चौक, जय स्तंभ चौक, मेन बाजार रोड, महावीर चौक, सुभाष चौक, आजाद चौक, महाराणा प्रताप चौक, सराफा बाजार, हनुमान चौक समेत अन्य स्थानों पर जलकुंड रखने का कार्य किया गया है। वहीं इसके साथ ही अन्य स्थान ऐसे जहां पर गोवंश समेत अन्य मवेशी व पक्षियों पहुंचते हैं वहां पर भी जलकुंड रखे गए हैं।
ट्रक चालकों को किया मेडिकल किट का वितरण
श्री जैन सामायिक स्वाधाय मंच के रवि बाघरेचा ने बताया कि उनके संगठन के द्वारा मानवसेवार्थ व पशुसेवार्थ के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में उनके द्वारा साधु सुरक्षा अभियान के तहत चौक-चौराहों से गुजर रहे ट्रक चालकों को रोककर उन्हें समझाइस भी दी गई है वे किसी भी साधु-संत के मार्ग से गुजरने के दौरान वे लोग अपने-अपने वाहनों को खड़ा कर दें और उन्हें पहले गुजरने दें। साथ ही ट्रक चालक-परिचालक के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें मेडिकल किट का भी वितरण किया गया है। जलकुंड रखने के कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.