Let’s travel together.

नल जल योजना में जमकर भ्रष्टाचार, कागज में पूरी लाइन डालना बता दिया

0 132

–ग्रामीणों से पैसा लेकर कनेक्शन दे दिया लेकिन पानी नहीं मिल रहा

– रातौर गांव में आधी-अधूरी पाइप लाइन डाल दी लेकिन पानी नहीं मिल रहा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में नल जल योजना में जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल कनेक्शन से पानी पहुंचाने के लक्ष्य को अधिकारियों और ठेकेदारों ने पलीता लगा दिया है। शिवपुरी विकासखंड के अधिकांश गांव में कागजों में ही पानी की पाइप लाइन डालना बता दिया गया है और कनेक्शन भी चालू दिखा दिए लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इन गांव में नल जल योजना चालू नहीं है। कई गांव में तो ग्रामीणों ने पैसा देकर कनेक्शन भी ले लिया है लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। शिवपुरी विकासखंड के ग्राम रातौर में भी यही कहानी है।
रातौर गांव के ग्रामवासियों ने बताया कि उनके गांव में नल जल योजना के तहत आधी अधूरी पानी की पाइप लाइन डाली गई है। ग्रामीणजनों से कनेक्शन के नाम पर पैसा ले लिया गया लेकिन अभी तक लाइन चालू नहीं की गई है। ग्रामीणजन घरों से हाथ में कट्टी लेकर के दूर के ट्यूबवेल से पानी लाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीएचई के अधिकारियों को इस मामले में शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811