Let’s travel together.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराब घोटाले के आरोपों को किया खारिज

89

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय को भारतीय जनता पार्टी का ‘एजेंट’ कहा है।साथ ही राज्य में कथित शराब घोटाले का खुलासा करने के ईडी के दावे को झूठा और निराधार बताया। उन्होंने दावा किया है कि राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही ‘निराश’ भाजपा ईडी का इस्तेमाल कर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

बता दें कि ईडी ने कथित शराब घोटाले के सिलसिले में कांग्रेस नेता और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई शराब कारोबारी अनवर ढेबर को शनिवार को गिरफ्तार किया है।ईडी ने दावा किया है कि राज्य सरकार के उच्च-स्तरीय अधिकारियों, निजी व्यक्तियों और राजनीतिक अधिकारियों सहित एक सिंडिकेट द्वारा छत्तीसगढ़ में शराब के कारोबार में ‘बड़े पैमाने पर घोटाला’ किया गया था। ईडी ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अनिल टुटेजा अनवर के साथ सिंडिकेट के ‘सरगना’ थे और भ्रष्टाचार के पैसे का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए भी किया गया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811