Let’s travel together.

हाथ ठेला बैलगाड़ी तक से अड्डा शुल्क वसूल रही नगर परिषद:जनता से खुली लूट का अनोखा कारनामा

0 259

प्रकाश जैन बाड़ी/सुल्तानपुर रायसेन

रायसेन जिले में नियम कानून व्यवस्था का हमेसा मजाक उड़ाया जाता रहा है बाबजूद सिस्टम में कभी सुधार नही आया..जनता अपनी परेशानियों को लेकर न्याय की गुहार लगाती है किंतू न्याय मिलना तो दूर उनकी सुनने बाला भी कोई नही भाजपा ने नगर परिषद चुनाब में जनता से गरीबी मिटाने की बात कहकर उनका वोट लिया किंतू भाजपा की नगर सरकार गरीबी नही गरीबों को मिटाने पर तुली है ।

तहबाजारी में बस अड्डा

सुल्तानपुर नगर परिषद में पूर्व में भी भाजपा की सरकार रही जिसमे परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन आसीन थे उस समय तहबाजारी बस अड्डा का ठेका नही किया गया जिससे स्थानीय ओर बाहरी व्यपारियों को काफी राहत मिली किंतू भाजपा की पुनः सरकार बनते ही जनप्रतिनिधयों ने नई प्रथा चलाकर जनता को लूटने का काम चालू करदिया ।परिषद ने बाजार बैठकी की नीलामी प्रक्रिया लागू कर उसे ठेके पर दिया और बाजार बैठकी में ही बस अड्डा भी सम्मलित कर हाथ ठेला,तखत, खटिया,बकरा बकरी,भेड, मुर्गा मुर्गी,फेरिकर सामग्री बेंचने बाले,साइकिल विक्रय,बैलगाड़ी से विक्रय,जीप ट्रक ,ट्रॉली से विक्रय,अनाज सब्जी प्रति बोरा,डलियों से फल सब्जी विक्रय,बाजार से अनाज विक्रय,ट्रक सीमेंट लोहा,खाद्य कीटनाशक,ट्रक ट्रेक्टर ट्रॉली से रेत गिट्टी ईंट मिट्टी आदि से अड्डा सुल्क बसूला जा रहा है जिसके चलते मध्यम वर्गीय एबं गरीब परिवार के लोगों के समक्ष आर्थिक संकट मंडरा रहा है। जबकि ट्रेक्टर ट्रॉली बैलगाड़ी जीप कार साइकिल गठरी किसानों के उपज आदि से अड्डा सुल्क लेना उचित नही है फिर भी नगर सुल्तानपुर की सरकार अपनी हठधर्मिता से बाज नही आ रही है परिषद को कोई फर्क नही पड़ता कि जनता का क्या होगा परिषद सिर्फ धन बटोरने में मशगूल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811