Let’s travel together.

जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस में आए बांग्लादेशी मेहमान के कमरे में चोरी

103

जबलपुर ।  रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस में हिस्सा लेने बांग्लादेश से आए मेहमान का बैग चोरी हो गया। घटना शनिवार की सुबह चार बजे के आसपास हुई। ढाका से आए डा. विनोए के आर चक्रवर्ती अतिथि गृह के प्रथम मंजिल के कमरे में ठहरे हुए थे। सुबह जब वे बाथरूम गए तब उनके कमरे में बैग था लेकिन बाथरूम में लौटे तो बैग गायब मिला। काफी खोजबीन की तो बैग अतिथि गृह के बाहर मिला। बैग में पासपोर्स और उसे जरूरी दस्तावेज थे लेकिन नकद राशि गायब मिली। फिलहाल प्रशासन इस मामले पर आंतरिक जांच कर रहा है। पुलिस को शिकायत नहीं की गई है।

अतिथि गृह में ही ठहरने की थी व्यवस्था

इंटरनेशनल कान्फ्रेंस आन नेचर एडं नेचुरल साइंस विषय पर सेमिनार हो रहा है। जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के पं.कुंजीलाल दुबे प्रेक्षागृह में यह आयोजन किया जा रहा है। अतिथियों को ठहरने के लिए अतिथि गृह में ही व्यवस्था दी गई है। बांग्लादेश के ढाका से आए डा. विनाए के आर चक्रवर्ती भी अतिथि गृह में ठहरे हुए थे। बताते है कि उनके कमरे की खिड़की में ग्रिल नहीं है जहां से कोई भी आसानी से हाथ डालकर अंदर से सामान निकाल सकता है।

कैमरे, लैपटाप को चोर ने नहीं छुआ

अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि चोर अतिथि गृह के ऊपरी माले में चढ़कर बाहर से खिड़की में हाथ डालकर बैग निकालकर ले गया होगा। कमरे से डा.चक्रवर्ती के कैमरे, लैपटाप था लेकिन चोर ने उसे नहीं छुआ। बैग में पासपोर्ट के अलावा पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज थे जिसे चोर ने नहीं लिया और सिर्फ भारतीय मुद्रा में करीब 25-30 हजार रुपये निकालकर बैग बाहर छोड़कर चला गया। कान्फ्रेंस के संयोजक डा.सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अतिथि गृह के कर्मियों से इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर इस घटना की जानकारी दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811