सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल – आए दिन मध्यप्रदेश के कलाकार बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ते जा रहे हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं इसी क्रम में भोपाल के जाने-माने गायक संगीतकार राजू राव ने हाल ही में रिलीज वेब सीरीज मेरी प्यारी निक्की में दो गीत गाए हैं जो

आजकल सभी युवाओं की जुबान पर चढ़े हुए हैं गीत के बोल हैं तू न मिला तो मर जाएंगे हम एवम हर सांस मेरी तुझ पे मे वार दूं,इस वेब सीरिज में अभिनय किया है राजीव सिंह एवं अंजू जाधव ने उल्लेखनीय है राजू राव ने इंडिया गॉट टैलेंट एवं मेले का बिग स्टार जैसे टीवी शो में भी अपनी गायकी से लोगों को प्रभावित किया था राजू राव जी ने बहुत सारे प्राइवेट एल्बम भी निकाले हैं वही

मध्यप्रदेश की लगभग सभी ऑर्केस्ट्रा में संगीत संयोजन तथा कई सिने पार्श्व गायकों के साथ गायकी के जलवे बिखेरे हैं मेरी प्यारी निक्की में मुख्य भूमिका निभा रही अंजू जाधव टेलीविजन इंडस्ट्री का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। वह महाभारत, संकट मोचन महाबली हनुमान, दिल देके देखो, तुझसे है राब्ता, वागले की दुनिया और अन्य जैसे टीवी शो का हिस्सा रही हैं।