Let’s travel together.

शहर में कम होते जा रहे पैदल और खुले मार्ग:बुजुर्ग और बीमार खोज रहे आराम

0 758

शुद्ध वायु औऱ सुकून में बाधक बन गए वाहन

धीरज जॉनसन दमोह

दमोह शहर के एक पहाड़ी पर बने सर्किट हाउस तक पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग से लगभग एक किमी का घुमावदार मार्ग है जिस पर वर्षो से शहर के सैंकड़ों लोग जिनमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी शामिल रहते है सुबह-शाम शुद्ध हवा,व्यायाम के लिए पैदल चलने आते है इसकी एक वजह यह भी है कि शहर के अन्य मार्गो पर ट्रैफिक बहुत रहता है इसलिये वहां टहलना जोखिम भरा कार्य भी है साथ ही प्रदूषण भी रहता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।


वैसे तो शहर में अन्यत्र पार्क भी है पर यहां प्राकृतिक सुंदरता और ऊँचाई होने के कारण वाहनों की ध्वनि,प्रदूषण,भीड़,शोर सुनाई नहीं देता।यहां से चारों ओर दूर-दूर तक शहर,गांव,जंगल,तालाब दिखाई देते है। युवा वर्ग भी काफी मात्रा में यहाँ घूमते औऱ फोटोग्राफी करते देखे गए है।
परंतु अब इस जगह का सुकून और शांति खत्म होती जा रहा है क्योकिं इस पहाड़ी मार्ग पर तेज गति से वाहन चलाते युवाओं को अक्सर देखा गया है जिससे बीमार और बुजुर्ग जो स्वास्थ्य लाभ के लिए यहां टहलने आते है वे भयभीत हो चले है क्योंकि कभी भी अनहोनी हो सकती है औऱ यहां शोर भी बहुत होने लगा है लोग तेजी से बाइक चला कर ऊपर की ओर जाते है और लौटते समय बाइक को न्यूट्रल कर काफी तेज गति से ढलान पर जाते है जिससे पैदल टहलने वालों को एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है यहां प्रतिदिन आने वाले लोगों का कहना है कि चिंतित होना लाज़मी है क्योकिं यह शांत और सुव्यवस्थित क्षेत्र भी है पहले यहां बेरिकेड्स थे पर अब नहीं है सुबह-शाम को यहां आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध होना चाहिए।

“निःसंदेह यह शहर की खूबसूरत जगहों में से एक है, वे लोग जो कॉन्क्रीट के जंगलों में है और व्यस्तता के कारण प्राकृतिक व खुले वातावरण में नहीं जा पाते, उन्हें यहां आकर सुकून भी मिलता है। यद्दपि बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग औऱ बीमार औऱ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा भी यहां जॉगिंग औऱ एक्सरसाइज के लिए आते है पर अब यहां वाहनों के लगातार आने-जाने से एक्सीडेंट का खतरा, प्रदूषण और शोर भी बढ़ गया है,अगर इन पर प्रतिबंध लगता है तो मानसिक शांति के साथ लोग यहां आ सकेंगे”

-प्रशांत सिंह हज़ारी एडवोकेट, दमोह

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |     जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष     |     ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ का समय तय     |     माता कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प – साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह     |     भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दिया संगठन सशक्त बनाने का मंत्र     |     एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण     |     केन्द्रीय उड्डयन मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रीवा-रायपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ     |     अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811