Let’s travel together.

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाशिवरात्रि पर बड़वाले महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

0 351

बाबा बटेश्वर का रथ खींच कर शामिल हुए बारात में,मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सबके मंगल की कामना की

भोपाल।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाशिवरात्रि पर भोपाल भवानी चौक सोमवारा के पास बड़वाले महादेव मंदिर में आदिदेव भगवान बाबा बटेश्वर की पूजा-अर्चना कर जगत के कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ शिवअभिषेक भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंदिर परिसर में भक्तगण से मिले और उन्हें महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान साफा धारण कर बाबा बटेश्वर की बारात में रथ खींचकर शामिल हुए। पुलिस बैंड द्वारा जनरल सेल्यूट दिया गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, श्री राहुल कोठारी, श्री सुमित पचौरी सहित अनेक जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया कर्मियों के माध्यम से प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भगवान शिव कल्याणकारी हैं, वे सबका कल्याण करें। आज हम सब पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भोले भण्डारी भगवान शंकर की पूजा कर रहें हैं। पूरे प्रदेश में उत्साह है, उनकी कृपा बनी रहे, प्रदेश फले-फूले, जनता सुखी रहे, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो, भगवान भोले भंडारी सबकी कामना पूरे करें। सर्व धर्म संभाव हमारा भाव है, भगवान से प्रार्थना है सब सुखी रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811