Let’s travel together.

भोपाल लघु फिल्म सिटी बन गई है -संतोष पंडित,थिएटर आर्टिस्ट एवं फिल्म अभिनेता

0 738

सुनील सोन्हिया द्वारा लिया गया साक्षात्कार

भोपाल।ओटीटी प्लेटफॉर्म टॉकीज एवं टीवी के बाद एक महत्वपूर्ण विकल्प बन गया है जिस पर हम फिल्म, टीवी शोज ,गेम्स एवं वेब सीरीज बिना विज्ञापन के देख पा रहे हैं विशेषकर हम सभी नवोदित एवं स्थापित कलाकारों को इस प्लेटफार्म के जरिए अच्छा काम मिलने लगा है ऐसे कई सितारे जो फिल्मी दुनिया में गुमनामी का जीवन काट रहे थे अब वे वेब सीरीज के माध्यम से पुनः सक्रिय हो गए हैं खासकर नवोदित कलाकारों को अपनी कला को दिखाने का बेहतरीन अवसर ओटीटी

प्लेटफॉर्म ने दिया है यह कहना है भोपाल के उभरते हुए युवा कलाकार संतोष पंडित का जिन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत प्रकाश झा प्रोडक्शन के साथ प्रारंभ की फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का से लेकर क्राइम पेट्रोल, अजमेर 92 ,मीमांसा आश्रम जैसी वेब सीरीज में अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुके संतोष पंडित ने अधिकतर भूमिका पुलिस के चरित्र में ही की हाल ही में भोपाल में शूट हो रही वेब सीरीज रोहतक सिस्टर्स मे भी पुलिस का किरदार निभा रहे हैं फिल्म एवं टीवी में पदार्पण के पूर्व संतोष पंडित ने रंगमंच में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है सुनील राज जी को अपना गुरु मानने वाले

संतोष पंडित लाइन प्रोड्यूसर अनिमेष मेहता के मार्गदर्शन में उनके सहयोगी के रुप में भी कार्य करते नजर आते हैं रोहतक सिस्टर्स के निर्देशक मनोज सिंह एवं कास्टिंग डायरेक्टर सोनू सिंह राजपूत का आभार मानते हैं जिन्होंने उन्हें इस वेब सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का अवसर प्रदान किया बातचीत में संतोष पंडित कहते हैं कि इस समय भोपाल लघु फिल्म सिटी बन गई है ढेर सारे प्रोजेक्ट भोपाल एवं मध्यप्रदेश में चल रहे हैं जिससे भोपाल ही नहीं वरन इंदौर ग्वालियर एवं जबलपुर के रंगमंच के कलाकारों को ढेर सारा काम मिल रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशे में धुत युवक का उत्पात, स्कूल बस रोककर मचाया हंगामा, बच्चों में दहशत     |     अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत     |     संकल्प से समाधान योजना के तहत सेमरा पंचायत में लगा शिविर     |     बदलते दौर में खेती का नया ट्रेंड ,अब गेहूं और चना में भी बढ़ा कीटनाशकों का उपयोग     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, विभिन्न स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा     |     छात्रों के बीच दिखे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे सी एम डॉ मोहन यादव     |     जबलपुर में कार-बाइक भिड़ंत के बाद फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या     |     साधु के वेश में आए ठगों ने महिलाओं से की नगदी व मंगलसूत्र की ठगी     |     मानस की शैक्षिक प्रासंगिकता पर होगा व्याख्यान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811