Let’s travel together.

विधानसभा चुनाव से पहले उचित समय का इंतजार कर रहे हैं कई नाराज भाजपाई

0 131

 

– आधा दर्जन से अधिक नेता कांग्रेस में जाने की फिराक में

-सिंधिया समर्थक राठौर समाज के एक नेता कांग्रेस के संपर्क में

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्यप्रदेश में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और भाजपा में नाराज चल रहे नेता अब उचित समय का इंतजार कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी द्वारा पार्टी छोड़े जाने की अटकलों के बाद शिवपुरी में भी कई भाजपाई जो पार्टी में अंदरूनी तौर पर नाराज चल रहे हैं। ऐसे नेता उस हवा का इंतजार कर रहे हैं कि आने वाले समय में कैसा कदम उठाया जाए जो उनके लिए फायदेमंद रहे। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में पार्टी से नाराज चल रहे कई भाजपाई पार्टी छोड़ सकते हैं।
राजनीतिक सूत्रों ने बताया है कि जिले के कोलारस और शिवपुरी से जुड़े कुछ नेताओं द्वारा जल्द पार्टी छोड़ने की अटकलें हैं। बताया जा रहा है कि टिकट की आश में शिवपुरी जिले के आधा दर्जन से अधिक नेता कांग्रेस में जाने की फिराक में है। अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि भाजपा में आपसी गुटबाजी और मनमुटाव इस समय चरम पर है। कुछ साल पहले मप्र में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद ग्वालियर-चंबल संभाग की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। खासकर भाजपा में कई गुट बन गए हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा में टिकट दावेदारों की लंबी लाइन है और इस लंबी लाइन के कारण जो नेता टिकट की दावेदारी कर रहे हैं वह अपने आप को भाजपा में असहज पा रहे हैं इसलिए आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखा जा सकता।

सिंधिया समर्थक राठौर समाज के एक नेता कांग्रेस के संपर्क में-

शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में राठौर समाज से जुड़े और सिंधिया समर्थक एक भाजपा नेता के कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हंै। सूत्रों का कहना है कि उनकी मुलाकात कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता से हो चुकी है और आने वाले समय में सिंधिया समर्थक यह नेता जो कांग्रेस से भाजपा में आए थे वह अपने आप को भाजपा में असहज पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। ऐसे कई नेता हंै जो भाजपा छोड़ने की के चक्कर में है।

नाराज नेता समय का इंतजार कर रहे हैं-

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में भोपाल स्तर पर कुछ बड़े नेताओं द्वारा भाजपा छोड़े जाने के बाद अब शिवपुरी के नेता भी समय का इंतजार कर रहे हैं। अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि शिवपुरी से आधा दर्जन भाजपा के बड़े नेता कांग्रेस में जा सकते हैं या दूसरी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। भाजपा की इस अंदरूनी गुटबाजी की खबर भोपाल में संगठन को भी है लेकिन टिकट चाहने वालों की लंबी लाइन है और इन नेताओं को कहां एडजस्ट किया जाए इस पर कोई एक राय नहीं बन पा रही है। हर नेता को संतुष्ट नहीं किया जा सकता है और केवल आश्वासन पर ही राजनीति चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811