Let’s travel together.

NCP के संस्थापक सदस्य संगमा ने भी दिया था इस्तीफा जानिये पार्टी की राजनीतिक उठापटक के किस्से

90

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष शरद पवार ने आज पार्टी अध्‍यक्ष पद छोड़ने की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। हालांकि उन्‍होंने यह कहा है कि वे केवल अध्‍यक्ष का पद छोड़ रहे हैं और राजनीति में सक्रिय रू से बने रहेंगे। इसके बावजूद राजनीति के गलियारों में उनके इस फैसले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। इस पार्टी के साथ अहम मौकों पर राजनीतिक उठापटक की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इससे पहले भी 2014 में महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी ने कांग्रेस से अपना गठबंधन तोड़ दिया था। यह पहली बार नहीं है जब इस पार्टी के अध्‍यक्ष ने पद छोड़ा है। इससे पहले भी पार्टी के संस्‍थापक सदस्‍य पीए संगमा ने 2012 में पार्टी से ही इस्‍तीफा दे दिया था। तब वे राष्‍ट्रपति पद की दौड़ में थे। पार्टी छोड़ने के बाद वे राष्‍ट्रपति का चुनाव भी नहीं जीत पाए थे।

चुनाव आयोग छीन चुका है राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले पवार का पद छोड़ना बड़े संकेत देता है। ऐसा इसलिए भी माना जा सकता है क्‍योंकि गत 10 अप्रैल को चुनाव आयोग ने भाकपा, राकांपा और तृणमूल कांग्रेस का राष्‍ट्रीय पार्टी दर्जा वापस ले लिया था। इसके बाद पवार का अध्‍यक्ष पद छोड़ना इस बात की भी संभावना को प्रबल बनाता है कि वे कोई नई पारी शुरू कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811