Let’s travel together.

छलका हम्माल और तुलावटियों का दर्द:कहा- मंडियों में भी साल भर का काम नहीं मिलता, आर्थिक रूप से हो रहे परेशान

0 105

शिवलाल यादव रायसेन

मजदूर दिवस पर कृषि उपज मंडी रायसेन सहित सब्जी मंडी और अन्य फुटकर माल ढुलाई कार्य करने वाले हम्माल और तुलावटियों की परेशानी सामने आई है। उनका कहना है कि जिले की कृषि उपज मंडियों सहित समर्थन मूल्य पर उपज खरीदी केन्द्रों सहित सब्जी फल मंडी सहित अन्य माल ढुलाई करने वाले हजारों की संख्या में हम्माल और तुलावटियों के साथ ही महिला मजदूर भी काम करते हैं। मंडियों में भी साल भर का काम नहीं मिल पाता है। वहीं संनिर्माण मजदूर एवं असंगठित मजदूरों की है। स्थिति यह है कि काम की तलाश में वह हर सुबह घर से निकलते हैं पर हर दिन काम नहीं मिलता है। एक निश्चित आमदनी नहीं रहती है।इससे आर्थिक रूप से वह परेशान रहते हैं।


रबी सीजन में भी बैठे खाली हाथ….

कृषि उपज मंडी रायसेन में हम्माल संघ के पप्पू सिंह ठाकुर शफाकत अली भूरा मियां असलम मेवाती सोजन सिंह कहना है कि मार्च महीने से नए गेहूं की मंडियों में आवक हुई थी। मार्च में 17 दिन, और अप्रैल माह में 21 दिन काम हुआ। रबी और खरीफ उपज के सीजन से हम्मालों को काफी उम्मीद रहती है। अब साल भर मंडियों पहले की तरह काम नहीं रहता है। लेकिन, अवकाशों के चलते सीजन में भी हम्मालों को खाली बैठना पड़ता है। रायसेन मंडी में करीब 500 लाइसेंस धारी हम्माल हैं। तुलावटों की संख्या 52 है। वहीं, 50 के करीब महिला मजदूर हैं। इनके परिवार मंडियों पर ही आश्रित हैं। साल में करीब 250 दिन ही काम मिल पाता है।
ऋण सुविधाओं से भी वंचित…..
रायसेन कृषि उपज बमंडी में तुलावट सरजू प्रसाद ,वासुदेव ,शंकरलाल ने बताया कि तुलावट और हम्मालों के लिए कोई ऋण सुविधा नहीं है।उन्हें आकस्मिक खर्च आ जाने पर कर्ज लेना पड़ता है। दुर्घटना सहायता भी नहीं है। हक अधिकारों की बातें तो होती है, लेकिन उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811