Let’s travel together.

तानसेन संगीत 2025 समारोह” उत्सव के 101 वर्ष के अवसर पर “पूर्वरंग संगीत समा” का आयोजन 13 दिसंबर को

0 87

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में ‘तानसेन संगीत 2025 समारोह” उत्सव के 101 वर्ष के अवसर पर “पूर्वरंग संगीत समा” का आयोजन 13 दिसंबर (शनिवार) को सायं 6.30 बजे से टाउन हॉल पोलो ग्राउंड के सामने शिवपुरी में किया जाएगा।
जिसमें बाहर से आमंत्रित कलाकारों यश गोपाल श्रीवास्तव, सागर गायन, अम्बरीष गंगाराडे, भोपाल सितार, अजय पी.झा. मोहन वीणा द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दी जायेंगी। स्थानीय कलाकारों में विजेता शर्मा, बैराड़ शिवपुरी द्वारा गायन की एवं राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय से संबद्ध तिरुपति संगीत महाविद्यालय शिवपुरी के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी म०प्र० संस्कृति परिषद भोपाल, जिला प्रशासन शिवपुरी एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सहयोग से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चौथी बार शिवपुरी जिले में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी डीएटीसीसी शिवपुरी सौरभ गौड़ द्वारा जिले के समस्त संगीत प्रेमियों, प्रबुद्धजनों एवं आम नागरिकों से सपरिवार तानसेन संगीत 2025 समारोह के पूर्वरंग कार्यक्रम में सांय 06.30 बजे टाउन हॉल शिवपुरी में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811