Let’s travel together.

खेल गतिविधियों को लेकर बच्चों के लिए शुरू हुआ समर कैम्प

0 111

 

– खेल विभाग द्वारा माधवराव सिंधिया स्टेडियम में किया जा रहा है आयोजन

– स्कूल की छुट्टियां होने के बाद उत्साह से भाग ले रहे हैं बच्चे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न खेल गतिविधियों को लेकर समर कैम्प का आयोजन सोमवार से शुरू कर दिया गया है। शिवपुरी के माधवराव सिंधिया खेल परिसर में इस समर कैंप की शुरूआत हुई। खेल विभाग का यह समर कैंप एक मई से 31 मई तक आयोजित होगा। इसमें ऐथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, कराते, जूडो, मलखंब, योगा, हॉकी, कबड्डी एवं कुश्ती का प्रशशिक्षण दिया जाएगा। कैंप का आयोजन प्रतिदिन सुबह सुबह 7 बजे से 8-30 बजे तक होगा। इस समर कैंप में इस वर्ष खेलों के साथ- साथ कई अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें ज़ुम्बा, क्ले आर्ट्स, पेंटिंग, बांसुरी, कला और शिल्प और साहसिक खेल भी शामिल हैं।
समर कैंप के पहले दिन शिवपुरी के माधवराव सिंधिया खेल स्टेडियम पर इसके पंजीयन शुरू हुए इसके अलावा यहां पर हॉकी का प्रशिक्षण लेने के लिए आए बच्चों को हॉकी की बारिकियां सिखाई गईं।
जिला खेल अधिकारी केके खरे ने बताया कि माधवराव सिंधिया खेल स्टेडियम पर विभिन्न खेल गतिविधियों को लेकर समर कैम्प शुरू हो चुका है। कैंप एक मई से 31 मई तक आयोजित होगा। इस समर कैंप में इस वर्ष खेलों के साथ- साथ और भी कई अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें ज़ुम्बा, क्ले आर्ट्स, पेंटिंग, बांसुरी, कला और शिल्प और साहसिक खेल भी शामिल हैं। समर कैंप में भाग लेने के लिए आई एक बालिका ने बताया कि दिवेशी अग्रवाल ने बताया कि उन्हें जूडो अच्छा लगता है इसलिए वह यहां पर कैंप में भाग लेने के लिए आई हैं। बालिका आस्था ने बताया कि उनके स्कूल की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं इसलिए वह समर कैंप में गिटार व हॉकी सीखने के लिए आई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811