Let’s travel together.

सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक 

0 51

 सी एल गौर रायसेन

आगामी एक फरवरी से नगर के वार्ड क्रमांक 13 अवंतिका कॉलोनी में आयोजित होने जा रही देश के सुप्रसिद्ध श्री राम कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा वाचक परम पूज्य पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई है। इस विशाल आयोजन को देखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कथा स्थल पर पहुंचकर की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायाजा लिया एवं कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं के बारे में विचार विमर्श किया। इस अवसर पर एसडीम मनीष शर्मा, तहसीलदार श्री मांडले, थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल, सहित नगर पालिका एवं विद्युत मंडल, पी डब्लू डी आदि विभागों के अधिकारी तथा कथा आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कथा के आयोजन को लेकर रायसेन नगर के श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है, उल्लेखनीय है कि सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री विपिन बिहारी जी महाराज पहली बार रायसेन नगर में संगीतमय राम कथा का वाचन करेंगे, उनकी कथा सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। ताजपुर महल रोड के पास कथा पंडाल सहित अन्य तैयारियां व्यापक स्तर पर आयोजको द्वारा शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811