बालमपुर में तालाब की पार धसने से दो परिवारों के दो लोगो की मौत पर विधायक जितेंद्र डागा ने 5-5 हजार की सहायता दी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर में शनिवार को तालाब के पार धसने से दो परिवारों की एक महिलाएं और एक 17 वर्षीय नाबालिक खत्म हो गई थी पूर्व विधायक जितेंद्र डागा द्वारा मृतकों के दोनों परिवार को पांच पांच हजार की राशि दी ग्राम पंचायत बालमपुर की निवासी फिरोजा वी पति अफजल उम्र 35 वर्ष एवं पिंकी पिता गुड्डू उम्र 17 वर्ष आदिवासी घरेलू काम के लिए तालाब मैं मिट्टी खोदने गई थी मिट्टी की खदान धंसने से दो दोनों खदान की मिट्टी में दब गई थी जिससे उनकी दुखद मौत हो गई थी परिवारजनों से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक जीतेंद्र डागा, विमल मीना, सूरज सिंह मीणा, पूर्व सरपंच नारायण सिंह, सोजी लाल सिसोदिया, सरजू दास बैरागी, बृजेश ठाकुर, अजय मीणा एवं समस्त ग्रामीण जनों की उपस्थिति में जितेंद्र डागा द्वारा मृतकों के दोनों परिवार को पांच पांच हजार की राशि दी गई ।