Let’s travel together.

कस्बा चौका गांव में शराब बिक्री को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोला 

0 166

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 
रायसेन जिले के बेगमगंज के गांव -गांव खुलेआम बिक रही शराब को लेकर महिलाएं अब लामबंद होकर विरोध करने लगी है।

कस्बा चौका गांव में खुलेआम बिक रही शराब एवं नशीले पदार्थो को लेकर आज कस्बा चौका से बेगमगंज तहसील मुख्यालय पर पहुंची महिलाओं द्वारा एसडीएम शौरभ मिश्रा एवं थानाप्रभारी को गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले व्यक्तियों का नाम सहित एक ज्ञापन देकर गांव में धड़ल्ले से खुलेआम बिक रही शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती भागवती बाई , श्रीमती रेखा , अनीता बाई , सविता बाई , कमला बाई , पार्वती बाई , लक्ष्मी बाई , वैजंती बाई सहित एक दर्जन से अधिक उद्देलित महिलाओं ने ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वाले दुर्गाप्रसाद श्रीवास्तव पिता हलकूराम श्रीवास्तव एवं रविंद्र गोंड पिता कुंदनलाल गोंड़ के द्वारा खुलेआम शराब बेंची जा रही है। जिसके कारण हमारे पति और बच्चों को भी शराब की लत लग गई है। पति शराब पीकर घर आते हैं और हम महिलाओं के साथ झगड़ा करते हुए मारपीट करते हैं। हम अपने पतियों से बहुत परेशान हैं,
हमारे बच्चे भी बिगड़ रहे हैं। जहां पर असामाजिकतत्वों का जमावड़ा रहता है , जो वहां से निकलने वाली महिलाओं एवं बच्चियों पर गंदे -गंदे कमेंट्स कसते है। जिसके कारण उनकी बेटियों का घर से निकलना बंद हो गया है।
शराबियों के उत्पात से परेशान होकर आज महिलाओं ने लामबंद होकर मोर्चा खोलते हुए ये कदम उठाते हुए गांव में तत्काल शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर वैधानिक कार्रवाई की गुहार लगाई है।

एसडीएम शौरभ मिश्रा का कहना है कि महिलाओं द्वारा दिए गए ज्ञापन पर गांव में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम एवं असमाजिकतत्वों पर तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रीवा हाट का किया शुभारंभ     |     सीधी के रामपुर नैकिनदृ चुरहट क्षेत्र में पहली बार पहुंची रेल, विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ     |     कृषि उपज मंडी  में नीलामी व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक     |     पुलिस ने पटाखा दुकानों पर की जांच, दिये निर्देश     |     सांची में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन     |     कांग्रेस ने नगर परिषद पर  लगाये वार्ड की उपेक्षा के आरोप     |     शरद पूर्णिमा पर मांगरोल धाम में दमा-श्वास रोगियों को पिलाई जाएगी मंत्रोक्त औषधि     |     नवरात्रि के बाद भी भक्ति की धूम, खेड़ापति हनुमान माता मंदिर पर देर रात तक चला नगर भंडारा     |     230 महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा, 80 के ऋण मंजूर; शिवराजसिंह चौहान ने बेटियों के भविष्य के लिए बनाई बड़ी योजना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811