Let’s travel together.

अतीक अहमद का आतंकी कनेक्शन सहयोगी जीशान बम धमाकों की ट्रेनिंग लेकर लौटा था प्रयागराज

124

अतीक अहमद का आतंकी संगठनों से कनेक्शन पर एक नया खुलासा हुआ है। इसके अनुसार दो साल पहले प्रयागराज से एटीएस ने जिस आतंकी जीशान कमर को गिरफ्तार किया था, उसका अतीक और अशरफ से करीबी रिश्ता था। जीशान ने पाकिस्तान में बम धमाकों की ट्रेनिग ली थी और वहां से बारूद तथा हथियार लेकर प्रयागराज आया था। जीशान के पासपोर्ट के लिए अशरफ ने पत्र लिखकर सिफारिश की थी और उसमें बताया था कि वह उसके यहां कई साल से काम कर रहा है। उससे घरेलू संबंध है।

पुलिस का अनुमान है कि अशरफ ने ही जीशान को आतंकी हमले की ट्रेनिग के लिए पाकिस्तान भेजा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस ने सितंबर 2021 में जीशान समेत पांच लोगों को आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया था। जीशान से अतीक और अशरफ के संबंध को भी विवेचना में शामिल कर लिया गया है। अशरफ ने 2017 में जीशान के लिए पासपोर्ट अधिकारी को पत्र लिखा था।

यह मंगलवार को सामने आया। लेटर पैड पर अशरफ के नाम के नीचे पूर्व विधायक लिखा है। पत्र में सात जनवरी, 2017 की तारीख लिखी है। कस्टडी रिमांड के लिए अदालत में दी रिमांड कापी में पुलिस ने बताया था कि अतीक ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से अपने कनेक्शन को स्वीकारा है। बताया था कि पाकिस्तान से उसे हथियार मिलते हैं।

यह लिखा था अशरफ ने पत्र में

मैं खालिद अजीम अशरफ इस बात से आपको अवगत कराता हूं कि जीशान कमर जो कि प्रयागराज में करेली के रहने वाले हैं, वह पिछले कई वर्षों से मेरे यहां काम करते हैं। इनके साथ मेरा घर जैसा ताल्लुक है। इसलिए जल्द से जल्द इनका पासपोर्ट पूरा करवाएं। इन्हे अपने काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा करनी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811