गैरतगंज रायसेन ।बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम कर दिया।भंवरगढ़ के ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को लेकर मंगलवार सुबह गैरतगंज-सिलवानी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बिजली आपूर्ति लंबे समय से ठप होने के कारण उनका जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बिजली व्यवस्था बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और स्टेट हाईवे 44 को पूरी तरह जाम कर दिया।

चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द गांव की बिजली व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।