Let’s travel together.

जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा द्वारा स्थापित किया गया निशुल्क शीतल जल प्याऊ

0 118

 

–दूसरी तरफ नगर पालिका द्वारा जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा को सौंपी गई कस्टम गेट गोल पार्क की जिम्मेदारी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहने वाली संस्था जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा द्वारा शहर के महल कॉलोनी में गर्मी से तड़पते लोगों के लिए निशुल्क शीतल जल प्याऊ स्थापित किया गया जिसका उद्घाटन नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया एवं जेसीआई के सीनियर्स जोन छ: के अध्यक्ष जेसी मनोज चौरसिया, जोन छ: के सभी कोषाध्यक्ष जेसी अमृता शर्मा, जेसी आनन्द मिश्रा, जेसी रीतेश अग्रवाल द्वारा भी प्याऊ का उद्घाटन किया गया जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा की महिलाओं ने कहा हमारे लिए जल ही जीवन है। प्यासे को पानी पिलाना बड़े पुण्य का काम है। पर्याप्त मात्रा में जल-ग्रहण करने से भोजन ठीक से पचता है और शरीर का संतुलित विकास होता है। दुर्भाग्यवश हमारी व्यावसायिक गतिविधियों ने आज पीने लायक पानी को भी संकट में डाल दिया है। जल नहीं तो कल नहीं। इसके उपरांत जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा को नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा कस्टम गेट गोल पार्क की जिम्मेदारी सौंपी गई जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा द्वारा पार्क को सुंदर एवं स्वच्छ बनाया जायेगा, जिसमे अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष सहित जेसीआई के सीनियर्स एवं नपा सीएमओ केशव सिंह सगर भी उपस्थित रहे । सभी अतिथियों को फूलो का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया एवं जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा द्वारा पार्क के उद्घाटन के अवसर पौधरोपण भी किया गया एवं पर्यावरण प्रेमी अशोक अग्रवाल भी उपस्थित रहे। जिसमे अध्यक्ष जेसी प्रियंका शिवहरे, सचिव जेसी आरती जैन, आईपीपी जेसी आशु अग्रवाल, जेसी रुचि मंगल, जेसी स्मिता सिंघल, जेसी बबिता अग्रवाल, जेसी अंशु अग्रवाल, जेसी चेतना गुप्ता, जेसी राधा गोयल, जेसी निशा गोयल, जेसी संतोष गुप्ता , जेसी उषा वर्मा , जेसी माधवी सोनी , जेसी रानी गोयल एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ-गुड़ लाहन नष्ट     |     नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811