Let’s travel together.

बोतल बंद पानी कि शुद्धता की जाँच अधिकारियों ने वाटर प्लांट से सेम्पल लिए 

0 102

 
 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

दुषित पानी से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों तथा बीमारियों से नागरिकों को बचाने एवं ग्रीष्मकाल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की बढ़ती हुई खपत के दृष्टिगत कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह के निर्देशानुसार अधिकारी देवेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया, गोविन्दपुरा स्थित चार उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण कर नमूने एकत्र किये गये ।

निरीक्षण के दौरान आर. ए. इंटरप्राइजेस से हेल्थ प्लस तथा एक्वस, ओजस इंटरप्राइजेस से बिस्लोनी, लाल आयन एक्सचेंज से नेचर ग्रीन तथा डेल्टा इलेक्ट्रोमेक से जीलअप पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने लिये गये । चारों प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन होना पाया गया । लिये गये नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जायेगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत जरूरत पड़ने पर कार्यवाही की जायेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आईडीबीआई बैंक का कांग्रेसियों ने किया घेराव     |     अवैध प्लाटिंग में हो रहा था बोर खनन ओर पहुंच गए तहसीलदार     |     बाइक कार को टक्कर मारते मकान से टकराया ट्रेलर वाहन दो घायल बड़ा हादसा टला     |     लोकल औद्योगिक परिवहनकर्ता वाहन चालकों की अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू     |     चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, दीवानगंज क्षेत्र में भक्ति का माहौल, भव्य कलश यात्रा आज     |     कयामपुर पहाड़ पर भीषण आग गांव तक पहुंची, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना     |     गर्मी बढ़ते ही क्षेत्र में गहराया जल संकट, कई गांवों में पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर बड़ा हादसा, 14 चक्का ट्रक पलटा, ड्राइवर-क्लीनर गंभीर घायल     |     बेगमगंज में बड़ा हादसा टला,नशे में ट्रक चालक ने तोड़ी ब्रिज रेलिंग     |     गैरतगंज मंडी में पत्थर लगाकर किसानों की उपज चुरा रहा था व्यापारी, किसानों के हंगामे के बाद लाइसेंस निलंबित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811