Let’s travel together.

धरातल पर दम तोड़ती प्रधामनंत्री आवास योजना

0 496

योजना के क्रियान्वयन में निचले स्तर के अधिकारी और कर्मचारियों की वजह से योजना धरातल पर दम तोड़ रही

अनुराग शर्मा सीहोर

प्रधामनंत्री आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके माध्यम से गरीब जनता को पक्का आवास उपलब्ध करना था शाशन द्वारा गरीबो के हित में बनाई गई इस योजना के क्रियान्वयन में निचले स्तर के अधिकारी और कर्मचारियों की वजह से योजना धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है यू तो शासकीय अधिकारी इस योजना को लेकर बड़े बड़े दावे करते नजर आ रहे है पर वास्तव में इस योजना में कई गरीबो को आधेअधुरे मकानों में रहने को मजबूर कर दिया है।


सीहोर नगर में शासकीय दावों के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत अभी तक 3175 आवास हितग्राहियों को आवंटित किए गए है कुल स्वीकृत आवास 5741 है जिनमे से 4623 को आवास योजना के अंतर्गत प्रथम क़िस्त का भूगतान किया गया है इसी प्रकार 4025 को दुतीय क़िस्त व 3064 को तीसरी क़िस्त का भुगतान किया गया है
धरातल पर देखने को मिला है कि जिन हितग्राहियों को प्रथम क़िस्त का भुगतान किया गया था उन हितग्राहियों में अपने कच्चे मकान तोड़ कर प्रथम क़िस्त की राशि से कुछ निर्माण कर अब दूसरी क़िस्त की आस में नगर पालिका कार्यलय के चक्कर महीनों से लगा रहे है अब उनके पास न छत है और न ही रहने को मकान इसी प्रकार से कई उपभोककताओ ने कई बार कई वर्षों से आवास योजना के आवेदन दे रहे है पर बिना कारण उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए है कई उपभोक्ता ने cm हेल्प लाइन पर शिकायत की तो नगर पालिका कर्मीयो ने उन उपभोक्ताओ को झूठे आश्वाशन देकर शिकायत वापस करवा दी ऐसे उपभोक्ता अब भी आवास योजना में अपना बारी आने का इंतजार कर रहे है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811