Let’s travel together.

काली कंकाली मंदिर गुदावल की घटना पर कमलनाथ का ट्वीट-:शिवराज सरकार में इंसान के घर से लेकर मंदिर तक सुरक्षित नहीं

0 218

शिवलाल यादव
रायसेन।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रायसेन जिले के प्रसिद्ध काली कंकाली मंदिर गुदावल में हुई चोरी घटना पर ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रायसेन जिले के काली कंकाली माता मंदिर में जिस तरह से चोरी हुई है और दो पुजारियों के ऊपर हमला कर घायल किया गया। उससे पता चलता है कि शिवराज सरकार के राज में इंसान के घर से लेकर भगवान के मंदिर तक अब सुरक्षित नहीं है।

इससे पहले सलकनपुर देवी माता सीहोर के मंदिर में भी चोरी की वारदात हो चुकी है। गौरतलब है कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 12.30 बजे चार युवकों ने चोरी की नीयत से गर्भ गृह में प्रवेश किया था। मुख्य पुजारी भुवनेश भार्गव व पुजारी सनत पाठक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इधर, एएसपी अमृत मीणा ने बताया कंकाली माता मंदिर की घटना के बाद रायसेन जिले के सभी प्रसिद्ध मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट है।
साथ में मंदिर समितियों को बताया गया है कि मंदिर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिससे काली कंकाली मंदिर गुदावल में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811