Let’s travel together.

आपसी विवाद में फेंका था देसी बम प्रयागराज पुलिस ने कहा-अतीक के वकील के आवास पर हमले की खबर झूठी

186

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कटरा के गोबर गली इलाके में मंगलवार को देसी बम फेंका गया। शुरुआत में बताया गया था कि यह घटना अतीक अहमद के एक वकील के आवास के बाहर हुई। बम इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से फेंका गया था। हालांकि, हमले में कोई घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन बाद में प्रयागराज पुलिस आयुक्त ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि हर्षित सोनकर, आकाश सिंह छोटू रानू और रौनक यादव के बीच कुछ विवाद था। इसके बाद, हर्षित सोनकर ने आकाश पर देसी बम से हमला किया। किसी को चोट नहीं आई। घटना दयाशंकर मिश्रा के आवास के पास हुई। मिश्रा पर हमला होने की अफवाह झूठी है। मौके पर जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था की कोई स्थिति नहीं है।

दीपक भूकर, डीसीपी, प्रयागराज ने बताया कि प्रयागराज के कटरा इलाके में बम फेंका गया। बाद में पता चला कि हर्षित सोनकर नाम के एक शख्स का शिवांश यादव से झगड़ा हो गया था, जिसके चलते उसने बम फेंका। अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा पर बम फेंके जाने की खबर झूठी है।

गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार की रात मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकार बनकर आए तीन लोगों ने काफी नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब पुलिसकर्मी उन्हें जांच के लिए यहां एक मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |     कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811