Let’s travel together.

जुआ एक्ट में बदलाव करेगी मप्र सरकार आनलाइन गेम पर नियंत्रण के लिए भी क़ानून बनेगा

88

भोपाल। राज्य सरकार जुआ एक्ट में बदलाव करेगी। कानून में संशोधन कर आनलाइन गेम को भी इसमें जोड़ा जाएगा। इसके बाद दांव लगाकर खेला गया आनलाइन गेम भी जुआ की श्रेणी में आएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। बुधवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जुआ एक्ट में बदलाव के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डा़ राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना मौजूद थे, जबकि आइजी, डीआइजी सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी वर्चुअल जुड़े थे।

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय स्तर पर चिटफंड सेल गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। जो नियमित रूप से धोखाधड़ी करने वाले मामलों की निगरानी करेगी। यह सेल यह भी देखेगी कि जिन लोगों के चिटफंड कारोबारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है, उन्हें राशि वापस मिल भी रही है या नहीं और मिली है तो अब तक कितनी मिल चुकी है। मुख्‍यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि अवैध मदरसे और ऐसे संस्थान जहां कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा है, उसका रिव्यू किया जाएगा। कट्टरता और अतिवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही पुलिस अधिकारियों से कहा कि अहाते बंद होने के बाद कहीं और से शराब न बिके इस पर सतत नजर रखें और कार्रवाई करें, ऐसे स्थानों को ध्वस्त करें। पेसा नियम में पुलिस के पक्ष को अच्छे से देख लें और रिव्यू कर लें। सायबर अपराध पर निरंतर कार्रवाई करें। तकनीक का इस्तेमाल करें। उन्होंने अवैध रेत खनन, बालाघाट में नक्सल, बुरहानपुर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की प्रशंसा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811