Let’s travel together.

24 घंटों में कोरोना के 10542 नए केस 38 की मौत इन 10 राज्यों में खतरा बढ़ा

238

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,542 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 38 मरीजों की मौत भी हुई है। महाराष्ट्र में छह, दिल्ली में पांच, छत्तीसगढ़ में चार, कर्नाटक में तीन, राजस्थान में दो और पुडुचेरी, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश में 1-1 मरीज की जान गई है। सबसे ज्यादा 11 मरीजों ने केरल में दम तोड़ा है।

कोरोना बढ़ने के साथ ही पाबंदियों का दौर भी शुरू हो गया है। ताजा खबर पश्चिम बंगाल से है। यहां तेजी से फैलते संक्रमण के बीच ममता बनर्जी सरकार ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

लोगों से कहा गया है कि वे मास्क पहनें और भीड़ भरे स्थानों पर जाने से बचें। इससे पहले यूपी, हरियाणा और हिमाचल में लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को ज्यादा खतरा

पश्चिम बंगाल में जारी एडवाइजरी में सुझाव दिया गया है कि बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सार्वजनिक समारोहों में भाग लेने से बचना चाहिए। यदि भीड़ में जाना या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करना जरूरी हो तो मास्क का उपयोग करें।

सरकार ने लोगों से बार-बार हाथ धोने और वायरस को मारने के लिए अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का उपयोग करने का भी आग्रह किया है। जिन लोगों ने अभी तक कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज नहीं लिया है उन्हें तुरंत इसे लेने की सलाह दी गई है।

दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी में नए मामलों में आई तेजी

कोरोना की अब तक की लहर का सबसे ज्यादा असर केरल और महाराष्ट्र में देखने को मिला है। इस बार भी यही हो रहा रहा है। केरल और महाराष्ट्र के साथ ही उत्तर प्रदेश और राजस्थान उन राज्यों में शामिल हैं, जहां केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि महामारी से निपटने की तैयारी और जरूरी प्रयासों को हम कम नहीं करने देंगे।

एयर कंडीशनिंग सिस्टम बदलने की जरूरत: IIT दिल्ली

इस बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के शोधकर्ताओं ने पाया है कि कमर्शियल बिल्डिंगों में वेंटिलेशन बढ़ाने के लिए उपयोग किए जाने वाले एयर कंडीशनिंग सिस्टम को फिर से डिजाइन करने की जरूरत है। ऐसा करके कोविड-19 के प्रसार को सीमित किया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811