जबलपुर। संजीवनी नगर थानांतर्गत गंगानगर कालोनी इलाके में खड़ी कार को असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। वारदाता को अंजाम देने के बाद अज्ञात आरोपित लाइटर और पेट्रोल की बाेतल मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। मामले की रिपोर्ट संजीवनी नगर थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि गंगा नगर मेन रोड निवासी अर्जुन पटेल रेत गिट्टी की सप्लाई का काम करता है। रोजाना की तरह उसने कार एमपी 20 सीएम 4650 खडी की थी। मंगलवार तड़के बदमाश वहां पहुंचे और उनकी कार में आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से भाग निकले। तड़के लगभग पांच बजे अर्जुन की मां आशा बाहर निकली, तो देखा कि कार धू-धू कर जल रही थी। आशा की आवाज सुनकर अर्जुन सहित घर में मौजूद अन्य परिजन बाहर निकले और कार में लगी आग बुझाई। पुलिस के अनुसार कार अर्जुन की पत्नी शिवानी के नाम पर थी, जिसे 11 माह पूर्व ही अर्जुन ने खरीदा था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.