Let’s travel together.

दूसरे दिन भी अम्बाडी तेंदुआ मढ माता मंदिर के ऊपर चट्टान पर दिखा

0 578

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के गांव अंबाडी में इन दिनों तेंदुआ का मूवमेंट देखा जा रहा है इससे पहले भी दीवानगंज, कायमपुर, और गीदगढ़ के जंगल में भी तेंदुए का मूवमेंट देखने को मिला था ।

शुक्रवार को अंबाड़ी के मढ माता मंदिर के पास तेंदुआ ने कुत्ते पर हमला कर दिया था तेंदुआ कुत्ते को उठा कर ले जा रहा था कि ग्रामीणों ने देख लिया ग्रामीण इकट्ठा होकर जैसे ही पहाड़ तरफ गए तो तेंदुआ शोर-शराबा सुनकर कुत्ते को छोड़कर जंगल में भाग गया कुत्ते के गर्दन पर तेंदुए के दांत के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे रात मे ग्रामीणों ने दीवानगंज चौकी पर तेंदुआ की सूचना दी दीवानगंज चौकी से तुरंत पुलिस गांव पहुंची गांव वालों से चर्चा कर पुलिस ने कहा कि आप लोग घर में ही रहे ,बच्चे को भी घर में रखे, रात के समय घर से बाहर ना निकले, रात में घर के अंदर ही सोए , अपने जानवरों को भी घर के अंदर बांधकर रखें पुलिस द्वारा वन विभाग को सूचित कर दिया गया था 1 दिन छोड़कर रविवार को तेंदुआ मढ माता मंदिर के ऊपर चट्टान पर खड़ा दिखा ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया ।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर सेवाराम अहिरवार ग्राम अंबाडी पहुंचे उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कि यहां पर एक बड़ा जंगल लगा हुआ है जिसमें तेंदुआ का निवास है तेंदुआ शिकार के लिए इस जंगल में हमेशा घूमता रहता है अभी गर्मी पड़ रही है तेंदुआ पानी के लिए कभी-कभी पहाड़ से नीचे भी उतर आता है इसलिए ग्रामीणों को रात के समय सावधान रहना चाहिए अपने बच्चे और जानवरों को रात के समय हमेशा अंदर ही रखें जब तेंदुआ दिखे तो पटाखे फोड़ दें जिससे तेंदुआ विचलित होकर कहीं दूर भाग जाएगा जंगल होने के कारण तेंदुआ क्षेत्र में घूम रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811