भोपाल । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने रविवार को कांग्रेस विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोशनपुरा चौराहे न्यूमार्केट पर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय पाटीदार ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण बयान को लेकर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष को समूचे आदिवासी समाज से तत्काल माफी मांगना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने रानी कमलापति के बारे में जो बयान दिया है वह आदिवासी समाज का अपमान है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा, राजेंद्र गुप्ता सहित युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।बता दें कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ
नेता डा. गोविंद सिंह ने भिंड में अंबेडकर जयंती पर कहा था कि रानी कमलापति को कोई नहीं जानता, ढूंढ-ढूंढकर भाजपा नाम रख रही है। इसे भाजपा ने आदिवासी समाज का अपमान बताया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.