Let’s travel together.

नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारी आते है नशे में धुत,रात्रि में कार्यालय की सुरक्षा है इन्ही के हवाले

0 147

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

शासन प्रशासन नशा करने तथा धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने लगातार प्रयास रत है परन्तु नगर के एक शासकीय कार्यालय ऐसा भी है जहां कर्मचारियों की रात में देख-रेख के लिए तैनाती की जाती है परन्तु वह नशे में धुत्त होकर स्वयं का होशहवास को बैठते हैं तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है सरकारी संपत्ति की कैसे रखवाली की जाती होगी।
जानकारी के अनुसार नगर वैसे तो एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है यहां इस स्थल के विकास करने का बीड़ा नगर परिषद को अस्तित्व में लाकर किया गया था परन्तु यहां नगर परिषद के हाल बेहाल बने हुए हैं तथा यहां करोड़ों रुपए की शासकीय संपत्ति जिसमें वाहनों सहित अन्य सामग्री रहती है पडी रहती है इस कार्यालय में रात में चौकीदार की ड्यूटी लगाई जाती है जिससे इस संपत्ति की रखवाली हो सके परन्तु यहां तैनात करने वाले यह भूल जाते हैं कि जिसकी तैनाती की जाती है वह कर्मचारी नशे का आदि रहता है जिसको अपनी सुध नहीं रहती तब वह सरकारी संपत्ति की रक्षा कैसे कर सकेगा ऐसा ही मामला विगत दिनों देखने को मिला जब रात ड्यूटी करने वाले कर्मचारी नशे में धुत्त होकर सड़कों पर पडा रहा तथा दफ्तर के खुलने का समय आ गया परन्तु उसका नशा नहीं उतर सका तथा लोग उसे कर्मचारी को उठाते दिखाई दिये ।तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कर्मचारियों पर अधिकारियों की पकड़ पूरी तरह ढीली पड़ चुकी है । हालांकि इस मामले को जब सीएमओ हरीश सोनी के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने उक्त कर्मचारी की क्लास लेते हुए उसको चेतावनी दे डाली कि भविष्य में ऐसी घटना घटती है तो कडी कार्रवाई की जायेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811