Let’s travel together.

5 जून को लगेगा ज्वालामुखी योग जानिये यह कैसे बनता है किन लोगों के लिए है अशुभ

119

भारतीय ज्योतिष के अनुसार किसी भी कार्य को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त, ग्रह-नक्षत्र व योग का अध्ययन किया जाता है। शुभ योग में किए गए कार्य मंगलकारी परिणाम देते हैं। वहीं, अशुभ योग में किया गया शुभ कार्य अमंगलकारी फल देता है। इसके पीछे ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में होना वाला परिवर्तन जिम्मेदार होता है। आज हम एक ऐसे ही अशुभ योग के बारे में बात करेंगे। इस योग को ज्वालामुखी योग कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ज्वालामुखी योग एक ऐसा अशुभ योग है जिसमें किसी भी तरह के शुभ या मांगलिक काम करने से अशुभ परिणाम ही प्राप्त होते हैं।

किस दिन रहेगा ज्वालामुखी योग

ज्योतिष गणना के अनुसार 5 जून 2023 को सुबह 3 बजकर 23 मिनट से ज्वालामुखी योग शुरू होगा, जोकि 6 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

कैसे बनता है ज्वालामुखी योग

ज्योतिष के अनुसार ज्वालामुखी योग तिथि, योग और नक्षत्र के संयोग से बनता है। यह अशुभ योग पांच तिथियों और 5 नक्षत्रों के संयोग से बनता है।

पहला – प्रतिपदा तिथि के दिन मूल नक्षत्र हो

दूसरा – पंचमी तिथि को भरणी नक्षत्र हो

तीसरा – अष्टमी तिथि को कृतिका नक्षत्र

चौथा – नवमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र

पांचवा – दशमी तिथि को आश्लेषा नक्षत्र

ज्वालामुखी योग का प्रभाव

1.यदि किसी का विवाह इस अशुभ योग में हो जाता है, तो शादी में किसी न किसी समस्या का सामना जरूर करना पड़ता है। वैवाहिक जीवन में सुख नहीं रहता है।

2.ज्वालामुखी योग में किसी भी प्रकार मांगलिक या शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। अन्यथा इसके अमंगलकारी परिणाम मिलते हैं।

3.यदि किसी बच्चे का जन्म ज्वालामुखी योग में हुआ है तब उसे अरिष्ट योग हो सकता है। इसके लिए कुंडली देखना सही रहेगा।

4.ज्योतिष के अनुसार ज्वालामुखी योग में बोया गया बीज भी अच्छी फसल नहीं देता है।

5.अगर कोई व्यक्ति ज्वालामुखी योग में बीमार पड़ जाता है, तो उसे लंबे समय तक उस बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।

नया घर, कुआं खोदना या फिर नए घर की नींव इस अशुभ योग में बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सुल्तानगंज बस स्टैंड पर मौत का घाट! 22 चक्का हाइवा मकान में घुसा, हादसों का हॉटस्पॉट बना चौराहा!     |     सागर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ     |     वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक ने मन की बात सुनी जन-जन के साथ      |     क्षत्रिय मारू कुमावत समाज संगठन विस्तार से राजनीतिक भागीदारी को लेकर हुआ मंथन     |     भाजपा जिला अध्यक्ष ने साचेत गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात      |     एक ऐसी विदाई, जो समाज को नई दिशा देगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती करेगी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811