Let’s travel together.

शराब के नशे में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या अंत्येष्टि के बाद पति गिरफ्तार

85

लामता/बालाघाट। लामता के कुम्हारी में खेत में जाकर काम करने से मना करना महिला को भारी पड़ गया। एक ग्रामीण ने शराब के नशे में पत्‍नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बटे-बहू लहूलुहान महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार के बाद महिला के पति को लामता पुलिस ने हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है।

कुम्हारी निवासी सूरजलाल बिसेन पीडब्ल्यूडी विभाग से सेवानिवृत्त होकर अब खेती-किसानी करता है। घटना के दिन उसने पत्नी रुखमन बाई को खेत चलने कहा। रुखमन बाई ने खेत चलने से मना कर दिया। इससे आवेश में सूरजलाल ने रुखमन बाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल रुखमन बाई को उसकी बहू मीना और बेटे विजेंद्र ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया, जहां कुछ देर बाद रुखमन बाई की बुधवार-गुरुवार की रात करीब एक बजे मौत हो गई। बताया गया कि एक दिन पूर्व भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार के बाद लामता पुलिस ने आरोपित सूरजलाल बिसेन को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में किया था वार

लामता थाना प्रभारी पीसू सिंह डामोर ने बताया कि आरोपित पति ने शराब के नशे में पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिसे विधिवत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। विवाद का कारण पति द्वारा पत्नी को जबरन खेत चलने के लिए दबाव देना सामने आया है। सूरजलाल बिसेन के विरुद्ध धारा 294, 323, 324, 506 भादंवि के बाद धारा 302 का इजाफा करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811