Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कसोढ़ रोकेगा मिट्टी कटाव बिगड़े वनों में आएगी हरियाली

26

बिलासपुर। तटीय क्षेत्र की खेतीहर भूमि अब तेज बहाव में भी सुरक्षित रहेगी। वानिकी वैज्ञानिकों ने वृक्ष की ऐसी प्रजाति की खोज करने में सफलता हासिल की है, जिसे कसोढ़ के नाम से जाना जाता है।

पौधरोपण की चलती व्यापक तैयारियों में पहली बार केसिया सियामिया का भी नाम सुना जा रहा है। पहचान के बाद जब इसके गुणों पर अनुसंधान किया गया, तो परिणाम बेहद चौंकाने वाले निकले। सबसे बड़ा गुण जो मिला है उसकी मदद से हर बरस, तेज बहाव में बह जाने वाली खेतिहर भूमि के नुकसान से बचा जा सकेगा।

बेहद मूल्यवान था यह गुण। इसलिए वन विभाग और निजी क्षेत्र की नर्सरियों के जरिए कसोढ़ के पौधे प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने के प्रयास चालू हो चुके हैं।

ऐसा है कसोढ़

वानिकी वैज्ञानिकों के बीच केसिया सियामिया के नाम से पहचान रखने वाली इस प्रजाति को ग्रामीण अंचल में कसोढ़ का वृक्ष कहा जाता है। तेज धूप में, तेज बढ़वार लेने वाली इस प्रजाति की औसत ऊंचाई 18 मीटर तक देखी गई है। प्रारंभिक अवस्था में सिंचाई की जरूरत होती है लेकिन औसत ऊंचाई के हासिल कर लेने के बाद यह अनिवार्यता नहीं होगी।

रोकता है मिट्टी कटाव

कसोढ़ का वृक्ष अपनी मजबूत जड़ों की वजह से तेज जल प्रवाह में मिट्टी को बहने से रोकने में सक्षम पाया गया है। यह गुण नदी तट पर खेती करने वाले किसानों की समस्या से हमेशा से छुटकारा दिलाने वाला है, जो बारिश के दिनों में खेतों के नदी में समा जाने जैसी विकराल समस्या से जूझ रहे हैं।

सुधारता है बिगड़े वन

अनुसंधान में कसोढ़ को बिगड़ चुके वनों को सुधारने के भी गुण मिले हैं। अल्प सिंचाई में तैयार होने वाली यह प्रजाति खराब हो चुकी भूमि को उर्वर बनाने में सहयोग देती है। यह गुण उस वन विभाग की चिंता दूर करेगा, जो बिगड़े वनों को सुधारने के प्रयास के बाद भी अपेक्षित सफलता से दूर है।

हो रहे पौधे तैयार

अनुसंधान में मिली सफलता के बाद वन विभाग के रोपणियों में पौधे तैयार किए जाने लगे हैं। निजी क्षेत्र की नर्सरियों में भी बड़ी संख्या में पौधों की उपलब्धता देखने में आएगी। विभाग मानकर चल रहा है कि रोड साइड प्लांटेशन में कसोढ़ का पेड़ शीर्ष स्थान पर होगा।

तेजी से बढ़ने वाला सजावटी वृक्ष

यह मध्यम आकार का सदाबहार तेजी से बढ़ने वाला सजावटी वृक्ष है। इसकी पत्तियां, जड़े, फल, फूल, तना और बीज औषधीय प्रयोजनों के लिए उपयोग की जाती है। पत्तियों का उपयोग खाद के रूप में किया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811