Let’s travel together.

मैंने वहां से कोई फोन नहीं किया, वहां पर जैमर लगे हुए हैं मैंने जेल से कोई साजिश नहीं रची- अतीक अहमद

0 337

 

 

– शिवपुरी से निकला अतीक अहमद

– पुलिस का काफिला शिवपुरी से झांसी के लिए रवाना हुआ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

उप्र पुलिस माफिया अतीक अहमद को अहमदाबाद से प्रयागराज ले जा रही है। इसी बीच कुछ समय के लिए माफिया अतीक अहमद को आज शिवपुरी जिले के सुरवाया थाने में रोका गया। इसके बाद पुलिस का काफिला शिवपुरी से झांसी के लिए रवाना हो गया है।
शिवपुरी में रूके इस काफिले के बीच अतीक अहमद ने मीडिया से कहा, आपकी वजह से मैं सुरक्षित हूं। मैंने वहां से कोई फोन नहीं किया, वहां पर जैमर लगे हुए हैं। मैंने जेल से कोई साजिश नहीं रची। 6 साल से मैं जेल में हूं। मेरा पूरा परिवार बर्बाद हो चुका है।
इसके बाद यह पुलिस काफिल शिवपुरी बॉर्डर से झांसी उप्र के लिए रवाना हो गया।
गौरतलब है कि प्रयागराज की जयंतीपुरम कॉलोनी में 24 फरवरी को उमेश पाल की दिनदहाड़े घर के बाहर गोली-बम मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अतीक अहमद उसके भाई अशरफ, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन समेत पूरे परिवार को पुलिस ने नामजद किया है। इस हत्याकांड के मामले में पुलिस सबूत जुटा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अतीक अहमद से पूछताछ करने के लिए कोर्ट में एक सप्ताह पहले वारंट-के तहत अर्जी दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने अर्जी स्वीकार कर ली थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्टर  रोहित सिसोनिया ने स्वयं देखा पराली प्रबंधन का कार्य, आधुनिक कृषि यंत्रों का लिया जायजा     |     बदनावर मे वैष्णव बैरागी समाज का अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न     |     तरीके बदल गए आपातकाल तो आज भी लागू है ,लोकतंत्र में वर्चस्व की राजनीति विषय पर राष्ट्रीय परिचर्चा का आयोजन     |     स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल में किया राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ     |     जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय बालिका छात्रावास, औबेदुल्लागंज में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन     |     लालपुर में भव्य मड़ई मेला सम्पन्न, उमड़ी हजारों की भीड़     |     रायसेन के मिश्र तालाब घाट पर छठ महापर्व, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य     |     गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता, कभी भी ढह सकती है छत     |     पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, फिर भी खेतों में धधक रही आग     |     सीहोर श्यामपुर सड़क की मृत्यु पर दी श्रद्धांजलि,ये स्वाभाविक मृत्यु नहीं बल्कि एमपीआरडीसी द्वारा की गई हत्या है      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811