Let’s travel together.

वित्तीय अनियमितताएं करने तथा लापरवाही बरतने पर दो ग्राम रोजगार सहायक तथा एक सहायक सचिव की सेवा समाप्त

0 852

 

योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही व वित्तीय अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं- जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया

रायसेन। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने, वित्तीय अनियमितताएं करने तथा अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ देने पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने दो ग्राम रोजगार सहायक तथा एक सहायक सचिव की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने बताया कि शासन द्वारा जरूतमंदों तथा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के कल्याण और उनके आर्थिक विकास के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही तथा वित्तीय अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगीं।
गैरतगंज जनपद के जैतपुर ग्राम पंचायत के सहायक सचिव श्री सुशील कुमार जैन के विरूद्ध अपने छोटे भाई को अवैध तरीके से प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिए जाने तथा मनरेगा की मजदूरी में फर्जी हाजिरी डालकर अनियमितता करने की शिकायत प्राप्त होने पर जांच दल गठित किया गया था। जांच के दौरान सहायक सचिव श्री सुशील कुमार जैन को वित्तीय अनियमितताएं करने का दोषी पाया गया। साथ ही सुशील कुमार जैन के विरूद्ध फर्जी प्रमाण पत्र बनावकर नियुक्ति करने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर भी जांच उपरांत श्री जैन के मूल निवासी प्रमाण पत्र कूटरचित एवं फर्जी होना पाया गया। जिस पर ग्राम पंचायत जैतपुर के सहायक सचिव श्री सुशील कुमार जैन की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
इसी प्रकार बाड़ी जनपद की ग्राम पंचायत घाट पिपलिया के ग्राम रोजगार सहायक श्री राजीव कुमार पुर्विया द्वारा अपात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ देने की शिकायत प्राप्त होने पर जांच दल गठित करते हुए जांच की गई। जिसमें ग्राम रोजगार सहायक श्री राजीव कुमार पुर्विया को पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित 11 हितग्राहियों को पुनः प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने का दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया द्वारा बेगमगंज जनपद की ग्राम पंचायत ध्वाज के ग्राम रोजगार सहायक श्री राकेश गौर को जांच उपरांत खेत तालाब निर्माण कार्यो में मूल्यांकन से अधिक राशि व्यय करने, लापरवाही बरतने एवं वित्तीय अनियमितताएं करने का दोषी पाते हुए ग्राम रोजगार सहायक श्री राकेश गौर की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811