Let’s travel together.

भगवान परशुराम जी प्रकट उत्सव पर हवन पूजन के बाद निकला जाएगा चल समारोह

0 299

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वैशाख शुल्क पक्ष तृतीया अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जी के प्रकट उत्सव के शुभ अवसर पर सिलवानी नगर में विशाल चल समारोह एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान परशुराम जी का जन्म वैशाख मास के शुल्क पक्ष की अक्षय तृतीया भी कहते हैं कहते हैं भगवान परशुराम ने सनातन संस्कृति के प्रभाव को बढ़ाने का कार्य किया धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अपना छठवां अवतार लिया था। ब्राह्मण समाज के ब्लॉक अध्यक्ष पंडित नीलमणि शुक्ला ने बताया कि 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। सुबह 8:00 बजे काठिया मंदिर पर भगवान परशुराम जी का हवन पूजन के बाद 3:00 अनगढ़ हनुमान मंदिर बजरंग चौराहे से चल समारोह विभिन्न मार्गों से होता हुआ। द रॉयल पैलेस भोपाल रोड स्थित गार्डन पहुंचेगा ।जहां ब्राह्मण सभा एवं प्रसादी होंगी। संत समागम में श्री श्री 1008 ब्रह्मचारी जी महाराज वापोली धाम मांगरोल, अनंत विभूषित 108 श्री राम कृष्ण दास जी महाराज रोसरा रानी, ब्रह्मचारी जी श्री शिव स्वरूप जी महाराज त्रिलोक चंद्र, श्री श्री 1008 श्री महंत विजय रामदास जी महाराज महगवा, अनंत विभूषित 108 श्री गोपाल नंद जी महाराज सिलवानी, सिलवानी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर पंडित अरविंद दुबे मौजूद रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811