Let’s travel together.

बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में पहुंचे लाखों भक्त, सभी श्रद्धालुओं के लिए महाराज श्री ने लगवाई सामूहिक अर्जी

0 383

 

पहले सुबह 10 बजे से 1 बजे तक लगा दिव्य दरबार, फिर 3 बजे से देर रात तक हुई भागवत कथा।

विदिशा/रायसेन से सीएल गौर

दुनिया भर में श्रीमद् भागवत कथा और श्री राम कथा के लिए सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री बागेश्वर धाम सरकार की चल रही विदिशा श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिवस सोमवार को विशाल देव दरबार का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दूर से आए कई भक्तों की

अर्जी बालाजी सरकार की प्रेरणा से महाराज श्री ने स्वीकार करते हुए वैसे भक्तों को मंच पर बुलाया और उनकी समस्याओं का निराकरण किया एवं उन्हें भक्ति का मार्ग दिखाया। महाराज श्री के दिव्य दरबार को देखने एवं उन्हें सुनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु भागवत कथा पंडाल से लेकर बाहर तक बैठे दिखाई दिए इस दौरान श्रद्धालुओं में देव दरबार के प्रति विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा था सभी जय सियाराम, जय हनुमान, जय बागेश्वर धाम, सन्यासी बाबा की जय, दिव्य दरबार की जय, प्रेतराज सरकार की जय आदि जयकारे लगा रहे थे, पूरा पंडाल जयकारों से गुंजायमान दिखाई दे रहा था।

इधर महाराज श्री दिव्य दरबार के माध्यम से जिन भक्तों की अर्जी स्वीकार हुई थी उनकी पुकार सुनते हुए उनकी समस्या का निराकरण कर रहे थे इस समय कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भी बागेश्वर धाम बालाजी सरकार की जय जय कार कर रहे थे। इस अवसर पर श्री बागेश्वर धाम सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को बताया गया कि पूरी दुनिया में एकमात्र बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार ऐसा है जहां किसी से पैसा नहीं लिया जाता यहां दर्शन भी फ्री दरबार भी फ्री और अर्जी से लेकर धाम पर भोजन भी निशुल्क ऐसा दरबार आपको और कहीं नहीं मिलेगा उन्होंने सभी कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं की सामूहिक अर्जी लगवाई और व्यास गादी से ही सभी भक्तजनों को आशीर्वाद दिया।

दिव्य दरबार सुबह 10:00 बजे से शुरू किया गया था जो कि दोपहर 1:00 बजे तक चला इस दौरान दरबार का आनंद लेने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल में बैठकर और पंडाल से बाहर भी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक बैठकर दिव्य दरबार का आनंद लिया। महाराज श्री ने दरबार में अर्जी सुनने के बाद भूत प्रेत बाधाओं से मुक्त करने के लिए प्रेतराज सरकार का भी दरबार लगाया जिसमें बड़ी संख्या में भूत प्रेत बाधा में लिप्त भक्तों को लाभ पहुंचाया इसके पश्चात दिव्य दरबार का समापन किया। वही 3:00 बजे से से श्री बागेश्वर धाम सरकार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया गया लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ था और महाराज श्री के मधुर भजनों की तान पर झूमते हुए श्रद्धालु भी भागवत कथा का हृदय से आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे थे भागवत कथा देर रात तक चली इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु भी श्रद्धा भावना के साथ कथा पंडाल में भागवत कथा का रसास्वादन करते हुए खुश नजर आ रहे थे। महाराज श्री ने विदिशा के कथा आयोजकों एवं आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को भी मंच से ही आशीर्वाद देते हुए उनकी कार्यकुशलता और सेवा की सराहना की।

कथा के चौथे दिवस भी अनेक संतों का आगमन हुआ और उन्होंने भी बागेश्वर धाम सरकार के श्री मुख से भागवत कथा का श्रवण किया भागवत कथा स्थल से लेकर पंडाल के बाहर तक जिधर देखो उधर भक्तों की भीड़ का नजारा दिखाई दे रहा था। अभी तक के इतिहास में विदिशा जिला मुख्यालय की सबसे बड़ी भागवत कथा है जिसमें की लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा का लाभ उठा रहे हैं, विदिशा नगरी के लिए भी सौभाग्य की बात है कि श्री बागेश्वर धाम सरकार श्रीमद् भागवत कथा यहां भक्तों को सुना रहे हैं और आसपास के कई जिलों से भागवत कथा में पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं को भी कथा का लाभ मिल रहा है। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 7 अप्रैल से प्रारंभ हुआ था जोकि 13 अप्रैल तक चलेगा प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है दूर-दूर से श्रद्धालु श्री बागेश्वर धाम सरकार के श्री मुख से कथा को सुनने के लिए विदिशा पहुंच रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811