Let’s travel together.

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 मुश्किल में, शूटिंग रोकने की मांग, कोर्ट में लगाई गई याचिका

0 123

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मच अवेटेड फिल्म जॉली एलएलबी के तीसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई है. हाल ही में अक्षय ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी. पर शूटिंग शुरू होते ही फिल्म मुश्किल में फंसती नज़र आ रही है. फिल्म के खिलाफ अजमेर की एक कोर्ट में याचिका लगाई गई है.

अजमेर जिला बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंद्रभान सिंह राठौड़ ने सिविल जज अजमेर उत्तर की कोर्ट में लगाई गई याचिका में कहा है कि ये फिल्म न्यायिक गरिमा को धूमिल करती है. ये शिकायत एक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और फिल्म के निर्देशक के खिलाफ की गई है. एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक मामले पर आज ही सुनवाई हो सकती है.

चंद्रभान सिंह ने अपनी याचिका में मांग की है कि जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग पर रोक लगाई जानी चाहिए. उनका कहना है कि पहली दो फिल्में जो आई हैं, उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया का मज़ाक उड़ाया है. चंद्रभान सिंह कहना है कि ये फैसला इस फ्रेंचाइज की पहली दो फिल्मों को देखते हुए लिया गया है.

उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग अजमेर के डीआरएम ऑफिस और आस पास के गावों में हो रही है और ये आने वाले कुछ दिनों तक होती रहेगी. उनका कहना है कि शूटिंग के दौरान भी फिल्म के कलाकार न्यायपालिका और जजों की गरिमा को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं.

जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी 2 के बाद मेकर्स इसका तीसरा पार्ट बना रहे हैं. पहले पार्ट में अरशद वारसी और दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार नज़र आए थे. अब तीसरे पार्ट में दोनों जॉली एक साथ दिखाई देने वाले हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में हुमा कुरैशी भी दिखेंगी वो शूटिंग के लिए अजमेर पहुंच गई हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |     सेवा के रंग राष्ट्र के संग में दिखा देशभक्ति का रंग, रंगोली प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश     |     डॉ. रूपाली सोनी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सुपर मॉम कैटेगरी में जीता प्रथम पुरस्कार एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड से हुई सम्मानित     |     एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811