मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रविवार को पूरे संभाग के सभी मंडलों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जन जागरण अभियान के रूप में कार्यक्रम हुआ जिसमे भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान मोर्चा मंडल सांची के ग्राम अंबाड़ी मे सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत प्राकृतिक खेती एवं श्री जन जागरण अभियान गोष्टी के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एसके पटेल सम्मिलित हुए अंबाडी के किसान भाई भी सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम में सम्मिलित मुख्य अतिथि एस के पटेल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला व दीप प्रज्वलित किया । एसके पटेल ने प्रकृति के बारे में किसान भाइयों को अवगत भी कराया गया जैसा कि कीटनाशकों के रूप में गोबर की खाद कंपोस्ट जीवाणु खाद फसल अवशेष और प्राकृतिक खेती में प्रकृति में उपलब्ध जीवाणु, मित्र कीट और जैविक कीटनाशक द्वारा फसल को हानिकारक जीवाणुओं से बचाया जाता है के बारे में भी भलीभांति अवगत कराया गया। ओलावृष्टि में जिन किसान भाइयों को नुकसान हुआ है उनकी भरपाई के लिए मध्य प्रदेश सरकार कदम उठा रही है