Let’s travel together.

रायसेन जिला अस्पताल में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के सामने हुई कोरोना से निपटने के लिए मॉक ड्रिल

0 164

रायसेन । सांची मार्ग पर स्थित जिला अस्पताल में मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी की मौजूदगी में कोरोना के मरीजों के उपचार को लेकर मॉक ड्रिल की गई। इस मॉक ड्रिल में कोरोना पॉजीटिव मरीज को एम्बुलेंस के माध्यम से लाने एवं उपचार प्रारंभ किए जाने को लेकर मॉक ड्रिल हुई। इसके अलावा रायसेन जिला अस्पताल में मौजूद संसाधानों की कार्य करने की क्षमता को भी परखा गया एवं आक्सीजन सप्लाई व्यवस्था,दवाईयां, वेंटीलेटर सहित अन्य स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। इस अवसर पर रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे,सीएमएचओ डॉ.दिनेश खत्री,सिविल सर्जन डॉ.एके शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी ने कहा कि देश के अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण के मरीज तेजी के साथ मिलने की वजह से एतियात के तौर पर प्रदेश के समस्त अस्पतालों में मॉक ड्रिल की गई। प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता एवं ऑक्सीजन के पर्याप्त इंतजाम किए गए है। जहां जो भी कमी होगी उसे समय पर पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे अभी प्रदेश में संक्रमण दर बहुत कम है,लेकिन सुरक्षा के लिहाज से मॉक ड्रिल की गई है।


जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी ने 1436.47 लाख की लागत से 200 बिस्तर से 350 बिस्तरीय भवन के उन्नयन का लोकार्पण किया। एवं जैपनीज इन्सेफेलाइटिस जेई टीके का एक वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण का शुभारंभ भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन      |     मानव अधिकार आयोग में दीपक दांगी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, रायसेन जिले के आयोग मित्र बनाए गए     |     गंजबासौदा पटाखा बाजार में भीषण आग, मची भगदड़; करोड़ों का सामान खाक     |     रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |     मिलिट्री कैंप बालमपुर के सामने दुकान के बाहर दो दिन से लावारिस खड़ी स्कूटी, पुलिस को दी सूचना     |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा     |     धरसींवा और सिलयारी में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और हुड़दंग पर रहेगी पैनी नजर     |     दीपावली से पहले बेगमगंज में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई दुकानों से लिए नमूने     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811