खाचरोद। नगर के किन्नरों में एक सप्ताह से चल रहे विवाद ने शनिवार-रविवार की रात्रि करीब 2 बजे भयंकर रूप ले लिया। एक दर्जन से अधिक वाहनों में सवार होकर बाहर से आए किन्नरों का समूह पूर्व किन्नर के चेलों को बुरी तरह मारपीट कर करीब सात किन्नरों को अगवा कर फरार हो गया। तीन किन्नरों को माथे में गंभीर चोट आने पर उन्हें रतलाम रेफर किया है।
भाटपचलाना क्षेत्र की एवं खाचरोद नगर की पुरानी 70 वर्षीय किन्नर रेखा बाई द्वारा अपने स्थान पर किन्नर कुमकुम बाई को नियुक्त कर दिया था, लेकिन पिछले एक पखवाड़े पूर्व से कुमकुम बाई और रेखाबाई द्वारा अपने भेजे गए चेलों में विवाद होने पर आपस में मारपीट हो गई थी।
कुमकुम किन्नर को रेखाबाई द्वारा यहां से भगा दिया था। इस बीच शनिवार रविवार रात्रि करीब 2 बजे के लगभग मंदसौर जिले की मुख्य किन्नर अनीता बाई बदला लेने के उद्देश्य से एक दर्जन से अधिक वाहनों में उज्जैन, मंदसौर, बदनावर, पिपलोदा, नागदा सहित अन्य स्थानों से आए करीब 50 से अधिक किन्नरों ने आकर रावत पथ स्थित किन्नरों की हवेली में सो रहे रेखा बाई के चेलो पर प्राणघातक हमला कर दिया।
इसके बाद रेखा बाई के करीब 7-8 चेलों को अगवा कर ले गए । इस लड़ाई में रेखा बाई का चेला भारती बाई, लक्ष्मीबाई, पिंकी बाई को सिर एवं शरीर के अन्य स्थानों पर गंभीर चोट आने पर उन्हें शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद रतलाम रेफर किया गया। जहां पर भारती बाई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इधर रेखा बाई के चेला लक्ष्मीबाई ने बताया कि किन्नर अनीता बाई के साथ आए करीब 50 से अधिक किन्नरों ने आकर लोहे के पाइप, लठ, पत्थर, ईट से हम पर हमला कर दिया। हमें बुरी तरीके से पीटा, हमारे कपड़े फाड़कर घर में रखे सामानों को तोड़फोड़ कर भाग गए। बाहर से आए किन्नर काजल बाई, मीना बाई, संतोष बाई, मुस्कान बाई, ममता बाई, आशु बाई, रेखा बाई आदि को अगवा कर अपने साथ ले गए हैं।
क्षेत्र में दहशत का माहौल
नगर के रावत पथ एवं फतेह मस्जिद के पास स्थित किन्नरों की हवेली हुई भीषण मारपीट से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। बाहर से आए किन्नरों ने अंदर रखे गैस सिलेंडर को भी बाहर फेंक दिया था। सूचना मिलने पर रात्रि में ताबड़तोब खाचरोद सहित नागदा, भाट पचलाना का पुलिस दल पहुंचा ।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.