Let’s travel together.

बिजली व्यवस्था लापरवाही के चलते चौपट, नगर वासियों को अंधेरे में गुजारना पड़ती रात जलप्रदाय होता प्रभावित

0 138

देवेंद्र तिवारी  सांची रायसेन

विश्व ऐतिहासिक स्थल की बिजली व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है इससे न केवल लोगों को अंधेरे में रात गुजारने पर मजबूर होना पड़ता है बल्कि पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हो जाती है ।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल की बिजली पूरी तरह चरमरा गई है इस स्थल पर मंडल द्वारा डाली गई केविल इतनी घटिया गुणवत्ता की डाली गई है इसका जीता जागता उदाहरण हर कभी देखने को मिल जाता है केविल कब फाल्ट हो जाये कहा नहीं जा सकता जब चाहे केविल धूं धूं कर जल उठती है इससे न केवल बिजली व्यवस्था चरमरा उठती है बल्कि लोगों को रात रात भर अंधेरे में रात गुजारने पर मजबूर होना पड़ता है इतना ही नहीं नगर की पेयजलापूर्ति भी पूरी तरह चरमरा जाती है जिससे लोगों को रात में अंधेरे में मच्छरों के बीच रात गुजारने पर मजबूर होना पड़ता है बताया जाता है शाम होते ही ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारी नशे में धुत्त रहकर समस्या से अपना पल्ला झाड़ लेते हैं हद तो तब हो जाती है जब विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी उपभोक्ताओं को अनाप शनाप बिजली बिल थमा देते हैं तथा सख्ती से बिजली वसूली तो की जाती है परन्तु बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने मंडल के अधिकारी कर्मचारी व्यवस्था सुचारू बनाने में असफल साबित हो जाते हैं जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ता है इस नगर की व्यवस्था से जिला प्रशासन भी बेफिक्र बनकर रह जाता है तथा नगर वासियों को भगवान भरोसे रहना पड़ता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811