Let’s travel together.

इस बैंक ने स्पेशल एफडी की बढ़ाई अंतिम तारीख

128

आईसीआईसीआई बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल एफडी स्कीम ‘आईसीआईसीआईसी बैंक गोल्डन ईयर एफडी’ की अंतिम तारीख को छह महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब बैंक के ग्राहक 31 अक्टूबर, 2023 तक इस स्पेशल एफडी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इससे पहले ये एफडी स्कीम शुक्रवार को खत्म हो रही थी।

आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन इयर्स एफडी पर व्याज

आईसीआईसीआईसी बैंक गोल्डन ईयर एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य एफडी की तुलना में अधिक ब्याज दिया जाता है। मौजूदा समय में इस स्पेशल एफडी पर 5 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर एफडी की खास बातें

इस एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली 0.50 प्रतिशत ब्याज दर के अतिरिक्त सीमित समय के लिए 0.10 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है।

अतिरिक्त ब्याज दर नई एफडी के साथ रिन्यू पर दिया जा रहा है।

इस स्कीम में दो करोड़ रुपये से कम की एफडी ही करा सकते हैं।

आईसीआईसीआईसी बैंक गोल्डन ईयर एफडी की अवधि 5 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक हो सकती है।

अवधि पूरी होने से पहले निकाल सकते हैं पैसे

एफडी कराने के बाद अगर आपको पैसों की जरूरत होती है, तो फिर आप इस एफडी में 5 साल एक दिन के बाद बिना किसी चार्ज के अवधि पूरी होने से पहले पैसे निकाल सकते हैं। अगर आप पांच साल से पहले पैसे निकालते हैं, तो आपको एक प्रतिशत की पेनल्टी देनी होगी।

कैसे उठा सकते हैं फायदा

अगर आप इस स्पेशल स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप बैंक के इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म से एफडी करा सकते हैं या फिर आप अपनी नजदीकी आईसीआईसीआई बैंक शाखा भी जा सकते हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |     सेवा के रंग राष्ट्र के संग में दिखा देशभक्ति का रंग, रंगोली प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश     |     डॉ. रूपाली सोनी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सुपर मॉम कैटेगरी में जीता प्रथम पुरस्कार एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड से हुई सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811