Let’s travel together.

खेलते समय बच्चे ने गटका बैलून, दो अस्पतालों में नहीं मिला समय पर इलाज, बच्चे की जान गई

0 207

– स्वास नली में जाकर फंस बैलून

-शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने बैलून तो बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में बैलून गटक जाने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह रही कि बालक के परिवानजन बच्चे द्वारा बैलून निगल लिए जाने के बाद दो प्राइवेट अस्पतालों में लेकर गए लेकिन वहां पर समय पर इलाज नहीं मिला जिससे इस बालक की मौत हो गई।

स्वास नली में जाकर फंस बैलून-
बताया जा रहा है कि 8 माह के बालक ने खेलते समय एक बैलून गटक लिया। बैलून बच्चें की स्वास नली में जाकर फंस गया। परिजन पास स्थित दो निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज न करते हुए उसे दूसरे डॉक्टरों को दिखाने को कहा, इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे यहां भी डॉक्टरों ने बालक का इलाज करते हुए बैलून तो बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। संजय का यह दूसरा बेटा है था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

दो प्राइवेट अस्पतालों में नहीं मिला इलाज-

परिजनों का कहना है कि वह सबसे पहले बालक को दो निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे और बताया कि बच्चें ने कुछ गटक लिया है, लेकिन दोनो ही अस्पतालों में कोई इलाज न करते हुए दूसरे अस्पताल जाने की बात बोलकर मामले को चलता कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते उसका इलाज हो जाता तो बालक की जान बच सकती थी।

परिजन देरी से बच्चें को लेकर आए- डीन

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ डी परमहंस ने बताया कि बच्चा जैसे ही हमारे मेडीकल कॉलेज में आया तो हमारी टीम ने उचित इलाज किया। बैलून को बाहर भी निकाल लिया था, लेकिन हमारे पास परिजन देरी से बच्चें को लेकर आए। अगर वह पहले आ जाते तो हम बालक की जान बचा लेते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811