Let’s travel together.

रायसेन जिले में 3 दिन और बारिश के आसार:आसमान पर बादलों की रहेगी आवाजाही

0 135

– बढ़ेगा गर्मी का मिजाज, 36 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

शिवलाल यादव रायसेन

अभी दो दिनों से एक बार फिर से रायसेन जिले का मौसम बदला हुआ है। जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों पर बूंदाबांदी व बौछारें पड़ी। बादल व बूंदाबांदी के चलते जिले में मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक पारा 34 से 36 डिग्री के नीचे बना है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में आगामी तीन दिनों तक आसमान पर काले भूरे रंग के बादलों की आवाजाही तेज रहेगी। इस दौरान कहीं कहीं हल्की बारिश भी दर्ज हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर…..
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर निर्मित हुआ है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के ऊपरी भाग पर भी होने से चक्रवती हवाएं प्रभाव डाल रहीं है । इसके कारण हवाओं की नमी बादलों की मौजूदगी के लिए सिस्टम बना रही है।

36 डिग्री पार हुआ तापमान का पारा…
रायसेन जिले में इस सीजन में पहली बार अधिकतम पारा 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह बादल व बूंदाबांदी के बाद तेज धूप का प्रभाव देखने को मिला।जिससे पारा उछल गया। वहीं बुधवार की रात का तापमान भी 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी तीन दिन में बादलों की मौजूदगी रहने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811