Let’s travel together.

गुड फ्राइडे-निकाला प्रभु यीशु का दु:खभोग जुलूस,बाइबिल पाठ कर प्रभु इशु मसीह को किया नमन

0 115

शिवलाल यादव रायसेन
ईसाई समाज द्वारा गुड फ्राइडे शुक्रवार की शाम को प्रभु यीशु मसीह के दु:खभोग के दृश्यों का मंचन जुलूस के रूप में नगर की मुख्य सडकों पर किया गया। यह जूलूस सेंट

फ़्रांसिस कान्वेंट स्कूल के गिरजाघर से गुड़ फ्रायडे के उपलक्ष्य में शुक्रवार की शाम शुरू हुआ।जो कि पुलिस लाइन के सामने जिला कोर्ट जिला अस्पताल से होता हुआ इंडियन चौराहा से सागर भोपाल तिराहे से महामाया चौक से वापस चर्च पहुंचकर दुःखभोग जूलूस समाप्त हुआ।मसीही ईसाई समाज के लोगों ने परिवार सहित गिरिजाघरों में मिस्सा बलिदान की पूजा और विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।


दुःखभोग जुलूस में प्रभु ईसा मशीह को क्रूज पर लटकी हालत में कन्धों पर रखकर चल रहे थे।जगह जगह उनकी आत्मिक शांति के लिए पवित्र धर्मग्रन्थ बाइबिल को पढ़कर सुना रहे थे।बताया जाता है कि गुड फ्राइडे पर यहूदियों द्वारा प्रभु ईशु मसीह को तरह तरह की यातनाएं देकर क्रूस पर लटका दिया था।तभी से यह दुःखभोग जुलूस ईसाई समुदाय के लोग पारंपरिक तरीके से निरन्तर निकालते हैं।शुक्रवार को निकाले गए दुःखभोग जुलूस में पल्ली पुरोहित फादर सोमी जैकब, सचिव बर्नार्ड जॉर्ज सिस्टर, अर्चना सिस्टर सानिया जॉनसन, डेविड थॉमस चेनू न
मसीह,जैकब थॉमस डेविड भाई, जॉनसन आदि ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811