Let’s travel together.

बुजुर्ग के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, शरीर पर खरोंच तक नहीं आई

112

विदिशा ।  करीबी रेलवे स्टेशन गुलाबगंज पर बुधवार को पटरी पार करते समय एक बुजुर्ग की जान पर बन आई। एक मालगाड़ी ट्रेन बुजुर्ग के ऊपर से निकल गई, लेकिन आश्‍चर्यजनक रूप से इस दिल दहला देने वाली घटना में बुजुर्ग के शरीर पर खरोंच तक नहीं आई और वह सुरक्षित पटरी से बाहर आ गया। बुजुर्ग की सूझबूझ से उसकी जान बच गई, अन्यथा दुखद हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह स्टेशन पर एक मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी। इसी दौरान ग्राम चाठोली निवासी 70 वर्षीय नारायण सिंह स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज से न जाते हुए मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार करने लगे। तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी। इससे वह बुजुर्ग व्‍यक्‍ति वहीं दुबककर बैठ गया। चलती ट्रेन के नीचे बुजुर्ग को देख स्टेशन पर खड़े लोग घबरा गए। वे बुजुर्ग की सलामती के लिए दुआ करने लगे। लोग बुजुर्ग को मालगाड़ी के गुजर जाने तक सिर झुकाकर ही पड़े रहने की सलाह देते रहे। बुजुर्ग भी सिर झुकाकर पटरी के नीचे पड़ा रहा। धीरे-धीरे ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई और वह सुरक्षित बच निकला। स्‍टेशन पर खड़े रूपेश कुशवाह नामक युवक ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि जरा सी भी लापरवाही होती तो बुजुर्ग की जान बचना मुश्किल था। घटना के बाद बुजुर्ग भी काफी सहमा हुआ है। इधर, उनके स्वजन भी कार्रवाई के डर से कुछ नहीं बोल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811