Let’s travel together.

रायसेन जिले ले 1210 बूथों पर मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस

0 130

 

–देश के प्रधानमंत्री जी का मिलेगा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन श्री राकेश शर्मा

-जिला अध्यक्ष ने कहा- हर बूथ पर दीवार लेखन करेंगे पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी

रायसेन। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी की सरकार ने देश को सुशासन देते हुए दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है और प्रत्येक बूथ, मंडल एवं जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर स्थापना दिवस भव्यता के साथ मनाया जाएगा। हर घर भाजपा में हो, प्रत्येक घर में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराए। यह बड़े सौभाग्य की बात है कि इस दिन प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन मिलेगा, तो सामान्य कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि तक पार्टी के लिए दीवार लेखन करेंगे।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के समक्ष कही।
ध्वजारोहण के साथ मनेगा स्थापना दिवस
जिलाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल को जिला एवं जिले के 22 मंडलों तथा रायसेन जिले के सभी 1210 बूथों पर भारतमाता के चित्र के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर पार्टी का ध्वज फहराया जाए। इसके उपरांत प्रधानमंत्री जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का संबोधन सभी ध्यान पूर्वक सुने साथ ही बूथ विस्तारक कार्यकर्ता भी अपने विचार रखेंगे। स्थापना दिवस पर सभी बूथों पर दीवार लेखन होगा, जिसमें शामिल होकर बूथ के कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष तक दीवार लेखन करना है। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय सहित मंडल कार्यालय पर विशेष सजावट की जाये।
श्री शर्मा ने कहा कि आने वाले स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है, 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिन कार्यक्रमों में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को भागीदारी सुनिश्चित करना है।

न्यूज सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शादी की खुशियों पर आग का कहर,अंजनी धाम में घर जला, 12 लाख का नुकसान; सब कुछ राख में तब्दील     |     महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा निकली     |     मंत्री मुख्यमंत्री के घोषणा पर टिकी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की उम्मीदें     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज और आचार्य श्री समय सागर महाराज के अवतरण दिवस पर खीर वितरण     |     क्रोध और द्वेष पर नियंत्रण ही कल्याण का मार्ग : मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     धरसीवां में BPCL के जिप लाइट गैस कनेक्शन की शुरुआत, CEO आशीष केशरवानी बने प्रथम हितग्राही     |     दिवाली पूर्व कैबिनेट से कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी उम्मीदें     |     शिवपुरी में जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, उपभोक्ताओं में नाराजगी     |     किसानों को तय शेड्यूल पर मिलेगी बिजली? कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने दिए सख्त निर्देश, एसडीएम रोज करेंगे निगरानी     |     राहुल गांधी को मानहानि केस में बड़ी राहत, सुल्तानपुर कोर्ट ने किया दोषमुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811