Let’s travel together.

भारत के लिए दो अप्रैल एक सुनहरी तारीख़ ,पर कौन याद करता है-राजेश बादल

0 245

आलेख
राजेश बादल

उनतालीस बरस पहले दो अप्रैल 1984 को हिंदुस्तान की वायुसेना के पायलट राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में चहलक़दमी की थी । वे इस तरह पहले भारतीय हैं जिन्होंने अंतरिक्ष से हिंदुस्तान को देखा और वहां से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से इक़बाल के शब्दों में बयान किया था -सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा । पटियाला के लोग गर्व कर सकते हैं कि राकेश शर्मा ने वहाँ जन्म लिया था । सोवियत संघ की मदद से सोयुज टी 11 के ज़रिए यह संभव हो सका था । इसके बाद उन्हें अशोक चक्र मिला और सोवियत संघ ने अपना सम्मान हीरो ऑफ सोवियत यूनियन राकेश को प्रदान किया । अंतरिक्ष से लौटने के बाद राकेश का देश भर में अभूतपूर्व स्वागत हुआ था । मैं उन दिनों नई दुनिया,इंदौर में सह संपादक था और खजुराहो में उनका साक्षात्कार लिया था । चित्र उसी अवसर का है । अफ़सोस है कि इस ऐतिहासिक चित्र को लेने वाले वरिष्ठ साथी ओ पी अग्रवाल बीते दिनों हमें छोड़ गए ।

–लेखक देश के ख्यात वरिष्ठ पत्रकार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811