Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल सोमवार 03 मार्च 2023

0 154

मेष राशि– भावुकता में नियंत्रण रखना पड़ेगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। आक्रामकता में न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। सूर्य को जल देना और तांबें की वस्तु पास रखना शुभ है।

वृषभ राशि– कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। कलह से बचें। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम- संतान मध्यम है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति आपकी मजबूत होती जा रही है। किया गया प्रयास सफलता दायक होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति थोड़ी सी ध्यान देने लायक है। बहुत अच्छी नहीं है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि भी होगी। जुबान अनियंत्रित अगर होगी तो लड़ाई भी होगी। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। प्रेम- संतान थोड़ी दूरी। व्यापार भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। हनुमान जी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि– सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम- संतान की स्थिति ठीक- ठाक। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। तांबें की वस्तु दान करना शुभ होगा।

तुला राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। किसी महत्वपूर्ण समाचार की प्राप्ति भी संभव है। रुका हुआ धन वापस होने की स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- राजनीतिक लाभ मिलेगा। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग होगा। व्यावसायिक उत्थान होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल दें।

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम- संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी सही कहा जाएगा। तांबें की वस्तु दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। सूर्य को जल दें।

मीन राशि- आप शत्रु पर काबू करेंगे । प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811